10 दिवसीय शारदीय नवरात्रि कितनी शुभ: आज 22 सितंबर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

khabar pradhan

संवाददाता

22 September 2025

अपडेटेड: 10:43 AM 0ndGMT+0530

10 दिवसीय शारदीय नवरात्रि कितनी शुभ: आज 22 सितंबर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

22 सितंबर 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार की तिथियों में एक दिन की विशेष बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष की नवरात्रि में चतुर्थी तिथि की वृद्धि हो रही है । जिससे भक्तों को एक अतिरिक्त दिन और मिलेगा– मां दुर्गा की प्रार्थना करने का । नवरात्रि की दिन वृद्धि को अत्यंत शुभ माना जाता है । नवरात्रि का पर्व शक्ति साधना मां आदिशक्ति की उपासना का अद्वितीय अवसर होता है । यह उत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है, बल्कि आत्मिक शुद्धि और साधना का भी पवित्र समय होता है।

नवरात्रि की प्रमुख तिथियां और देवी का स्वरूप :नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूप:

22 सितंबर प्रतिपदा–शैलपुत्री– नारंगी रंग
23 सितंबर द्वितीया –ब्रह्मचारिणी– सफेद
24 सितंबर तृतीया -चंद्रघंटा– लाल
25 सितंबर चतुर्थी —कुष्माण्डा– नीला
26 सितंबर चतुर्थी वृद्धि –कुष्माण्डा
27 सितंबर पंचमी –स्कंदमाता –पीला
28 सितंबर षष्ठी–कात्यायनी –हरा
29 सितंबर सप्तमी –कालरात्रि –ग्रे
30 सितंबर अष्टमी –महागौरी — गुलाबी
1 अक्टूबर नवमी तिथि –सिद्धिदात्री–सुनहरा या हल्का पीला।

नवरात्र में तिथि की वृद्धि को अत्यंत शुभ माना जाता है । मान्यता है कि ऐसे अवसर पर मां दुर्गा की कृपा अत्यंत ही सहजता से प्राप्त होती है। जीवन में शांति और समृद्धि लाने वाला शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेंगे –पूरे 10 दिन।

इस बार की 10 दिवसीय शारदीय नवरात्रि अत्यंत दुर्लभ संयोग बना रही है । नौ शक्तियों की उपासना का यह पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस बार मां का हाथी पर सवार होकर आगमन हो रहा है । माना जाता है गज में सवार माता के आगमन से अत्यंत ही शुभ संयोग बनता है। हाथी पर सवार माता गज लक्ष्मी स्वरूप कहलाता है। हाथी पर सवार माता के आगमन से धन-धान्य और सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कारोबार में लाभ मिलता है ।व्यापार में वृद्धि होती है । माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे । नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं।
जय माता दी।

टिप्पणियां (0)