सूखी सेवनिया स्टेशन पर हुई लापरवाही: मेमो ट्रेन की घोषणा हुई पर नहीं आई ट्रेन
संवाददाता
11 February 2026
अपडेटेड: 3:35 PM 0thGMT+0530
भोपाल के सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। दरअसल सुबह 8:30 बजे भोपाल मेमो ट्रेन के आने की घोषणा की गई, लेकिन ट्रेन किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं पहुंची। स्टेशन की दोनों प्लेटफॉर्म पर मालगाड़ियां खड़ी थी, जिससे यात्री असमंजस में आ गए और कई यात्री मुख्य रेलवे ट्रैक पर आकर खड़े हो गए।
दौरान वहां मौजूद एक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। जिसमें रेलवे की गंभीर लापरवाही साफ दिखाई दे रही है । रेलवे सलाहकर समिति के सदस्य निलेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इतनी बड़ी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था ।