अब ट्रंप ने लगाया विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ
संवाददाता
30 September 2025
अपडेटेड: 1:26 PM 0thGMT+0530
30 सितंबर 2025 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की घोषणाओं का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं दे रहा।
अब ट्रंप ने एक नया टैरिफ थोपने का प्रयास किया है।
ट्रंप के इस टैरिफ से भारतीय फ़िल्म उद्योग पर भी असर पड़ने की संभावना है। क्योंकि भारतीय फिल्में अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के बीच बहुत अधिक देखी जाती हैं।
ट्रंप का कहना है कि अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा । यानी ट्रंप ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया है।
अभी ट्रंप ने टेरिफ को लागू करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है ।उनका कहना है कि दूसरे अन्य देश हॉलीवुड का कारोबार करने लगे हैं।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि हमारा फिल्म निर्माण व्यवसाय संयुक्त राज्य अमेरिका से दूसरे देशों द्वारा चुराया गया है। ठीक वैसे ही जैसे किसी बच्चे से कैंडी का चुरा ले जाना।
यह एक बड़ी समस्या है और काफी लंबे समय से चल रही थी । इसलिए मैं इस समस्या के समाधान के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान कर रहा हूं।
इस मामले पर कृपया ध्यान दें और अमेरिका को महान बनाएं।
इसे न सिर्फ आर्थिक बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए उन्होंने कहा इसे दूसरे देश की फिल्मों के जरिए प्रोपेगेंडा भी फैलाने की बात कही है। ट्रंप ने कहा आप हमें फिर से ‘मेड इन अमेरिका’ फिल्में चाहिए। ट्रंप ने मई में विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाने की मंशा जताई थी।
भारतीय फिल्में के व्यापार पर असर:
साल 2024 में भारतीय फिल्मों में अमेरिका में 653 करोड़ का बिजनेस किया था। जिसमें कल्कि की 2898, एडी ने 154.2 करोड़ ,पुष्पा 2 ने 126.8 करोड रुपए कमाए थे।
इसके अलावा 2025 में अब तक भारतीय फिल्मों ने 489 करोड रुपए का कारोबार किया।
पवन कल्याण की फिल्म ‘द कॉल हिम ओजी ‘जो अब तक 58 करोड रुपए कमा चुकी है।
हॉप्स के अनुसार अमेरिका में 50 लाख भारतीयों सहित अन्य दक्षिण एशियाई प्रवासियों में भारतीय फिल्में बड़ी संख्या में देखी जाती है।
क्या होगा असर:
विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाने से नेटफ्लिक्स के शेयर 1.4% और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के शेयर 0.6 प्रतिशत तक गिर गए।
हॉलीवुड अमेरिका का है बहुत बड़ा बाजार:
अमेरिका का फिल्म उद्योग विश्व का सबसे बड़ा और बहुत ही प्रभावशाली फिल्म उद्योग है।
हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्में अत्याधुनिक तकनीकी के लिए जानी जाती है।हॉलीवुड का मेन हब कैलिफोर्निया में है।