अक्टूबर माह में रहेगी त्योहारों की धूम: आईए जाने अक्टूबर माह के प्रमुख पर्व और त्योहार
संवाददाता
1 October 2025
अपडेटेड: 1:10 PM 0stGMT+0530
1 अक्टूबर 2025: अक्टूबर के पूरे माह में त्योहारों की धूम रहेगी । कई पर्व ,तीज त्यौहार इस माह में है।
जिससे पूरे अक्टूबर माह में रौनक बनी रहेगी। नवरात्र का आखिरी चरण है । इसके बाद दशहरा,शरद पूर्णिमा, करवा चौथ के साथ दीपावली के त्यौहार की रौनक अक्टूबर माह को खुशनुमा बनाएगा।
आईए जाने इस माह के प्रमुख पर्व, व्रत और त्योहार:
1 अक्टूबर — दुर्गा नवमी
2 अक्टूबर —विजयादशमी दशहरा
3 अक्टूबर— एकादशी
4 अक्टूबर — प्रदोषव्रत
6 अक्टूबर — शरद पूर्णिमा
8 अक्टूबर — कार्तिक स्नान प्रारंभ
10 अक्टूबर — करवा चौथ
14 अक्टूबर — अहोई अष्टमी
17 अक्टूबर — रंभा एकादशी
18 अक्टूबर — धनतेरस
19 अक्टूबर- रूप चौदस,नरक चौदस
20 अक्टूबर — दीपावली
21 अक्टूबर— सोमवती अमावस्या
22 अक्टूबर — गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर — भाई दूज
27 अक्टूबर — छठ पूजा
29 अक्टूबर — गोपाष्टमी
इस वर्ष दीपावली का त्यौहार की धूम 6 दिनों तक रहेगी । जिस तरह से नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 10 दिनों की थी। इस प्रकार इस वर्ष अमावस्या तिथि 2 दिन आने से दीपावली की रौनक 6 दिन तक रहेगी 18 अक्टूबर को धनतेरस से दीपावली की शुरुआत होगी और 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
इस प्रकार से दीपावली का त्यौहार 6 दिनों तक का होगा।
अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को होगी और अगले दिन सोमवती अमावस्या दोपहर तक रहेगी।
इस कारण 20 अक्टूबर को रात्रि में अमावस्या होने से लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर को किया जाएगा।