पाकिस्तान में स्कूल बस को आत्मघाती कार बम विस्फोट में उड़ाया
संवाददाता
21 May 2025
अपडेटेड: 8:11 AM 0stGMT+0530
पाकिस्तान में स्कूल बस को आत्मघाती कार बम विस्फोट में उड़ाया
4 बच्चों की मौत, 38 घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के खुजदार जिले में आतंकियों ने स्कूल बस को निशाना बनाया है। इस हमले में कई बच्चों की मौत की खबर है ।
बलूचिस्तान में छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पर आतंकी हमला, सुसाइड कार बॉम्बर ने किया धमाका, कई बच्चों की मौत, दर्जनों घायल
बलूचिस्तान में लंबे समय से आतंकवाद की स्थिति बनी हुई है, जहां कई अलगाववादी समूह हमले करते रहते हैं, जिनमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) भी शामिल है। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2019 में को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।
उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “मासूम बच्चों को निशाना बनाने वाले दरिंदों के साथ कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।”
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में एक स्कूल बस पर बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है और 38 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अशांत दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में एक स्कूल बस को निशाना बनाया गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे हैं। इसके अलावा 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय डिप्टी कमिश्नर यासिर इकबाल ने कहा है कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में उस समय हुआ जब बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बुधवार को खुजदार में जीरो पॉइंट के पास एक स्कूल बस को निशाना बनाया गया और एक शक्तिशाली धमाका किया गया, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं।
खुजदार के डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि घायलों को इलाज के लिए सीएमएच खुजदार ले जाया गया है, जबकि घटनास्थल से सबूतों को जमार करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “हमारी हार्दिक संवेदनाएं उन बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।” उन्होंने हमलावरों को कहा कि उनमें संवेदनाएं नहीं हैं।
देश को अस्थिर बनाने की साजिश:
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने कहा, “दुश्मन ने मासूम बच्चों पर हमला करके अपनी बर्बरता दिखाई है। स्कूल बस को निशाना बनाना देश को अस्थिर करने के मकसद से एक घिनौनी साजिश है।” उन्होंने कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतें देश के संकल्प को हिला नहीं पाएंगी। नकवी ने कहा, “राष्ट्रीय एकता के साथ, हर साजिश को हराया जाएगा। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।” पाकिस्तानी मंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी दुआ मांगी और कसम खाई कि इस जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।