Panchkula Suicide case: पहले बागेश्वर धाम में सुनी कथा, फिर लौटते समय पूरे परिवार ने खा लिया जहर

khabar pradhan

संवाददाता

27 May 2025

अपडेटेड: 11:16 AM 0thGMT+0530

Panchkula Suicide case: पहले बागेश्वर धाम में सुनी कथा, फिर लौटते समय पूरे परिवार ने खा लिया जहर

Panchkula Suicide case: पहले बागेश्वर धाम में सुनी कथा, फिर लौटते समय पूरे परिवार ने खा लिया जहर;

Panchkula Suicide case ! कार में मिले 7 के शव!

पंचकूला में एक दर्दनाक घटना में कर्ज से परेशान एक परिवार के 7 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। ये परिवार देहरादून का रहने वाला था और बागेश्वर धाम में हनुमंत कथा सुनने पंचकूला आया था। लौटते समय सभी ने जहर खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई।

हरियाणा के पंचकूला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ में दबे एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सभी के शव कार में मिलने के बाद इलाके और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
अब मामले में नया खुलासा हुआ है कि परिवार देहरादून का रहने वाला था और पंचकूला में बागेश्वर धाम में हनुमंत कथा सुनने आया था। कथा सुनने के बाद परिवार कार से लौट रहा था, तभी सभी ने रास्ते में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

(1) मृतकों की हुई पहचान–
शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल, पत्नी, मां, दो बेटियां और एक बेटे के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-27 में मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी गाड़ी में कुछ लोग गंभीर हालत में हैं।
पुलिस की ईआरवी पहुंची तो गाड़ी में छह लोग तड़प रहे थे। उन्हें तुरंत सेक्टर-26 स्थित ओजस अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही देर बाद घर के बाहर एक और व्यक्ति तड़पता हुआ मिला, जिसे सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(2) परिवार पर था भारी कर्ज!

उपचार के दौरान सभी सातों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि परिवार पर भारी कर्ज था। प्रवीन मित्तल ने हाल ही में देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय शुरू किया था, जिसमें उन्हें भारी घाटा हुआ। आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने यह दुखद कदम उठाया।

(3) पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला!

पुलिस ने बताया कि उसे मौके पर सुसाइड नोट भी मिली है। एक चश्मदीद ने बताया कि वह कार से पास से गुजर रहा था तो एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। यह शख्स प्रवीण मित्तल थे। प्रवीण ने बताया कि उनके परिवार के लोग कार में सो रहे हैं।
चश्मदीद को आशंका हुई तो उसने कार का दरवाजा खोल कर देखा, तो सभी के मुंह से झाग आ रहे थे। इसके बाद प्रवीण ने बताया कि उन्होंने भी जहर खा लिया है और कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो जाएगी।

पंचकूला में एक ही परिवार के सात सदस्यों की आत्महत्या के मामले से सनसनी फैल गई है. अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ये परिवार देहरादून में रहता था. इनके आधार कार्ड पर देहरादून का पता है. जिस गाड़ी में इन लोगों ने आत्महत्या की है, वह गाड़ी भी देहरादून के नंबर पर रजिस्टर्ड है. हालांकि गाड़ी के मालिक का नाम गंभीर सिंह नेगी बताया जा रहे हैं. इसके अलावा एक अन्य जानकारी भी सामने आई है । कहा जा रहा है कि मित्तल परिवार 3 साल पहले देहरादून के कोलागढ़ में रहता था. लेकिन उसके बाद यह परिवार दूसरी जगह किराए पर रहने लग गया ।

  • हनुमंत कथा सुनने के लिए पंचकूला गया था परिवार !
  • प्रवीण मित्तल (42) उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले थे.
  • वे पंचकूला में पांच दिवसीय हनुमंत कथा सुनने के लिए परिवार के साथ आए थे.
  • परिवार में उनके पिता देशराज मित्तल, मां, पत्नी समेत तीन बच्चे थे.
  • कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून लौटते हुए यह घटना घटी.
  • जानकारी के मुताबिक मित्तल परिवार आर्थिक तंगी और कर्ज से जूझ रहा था.
  • पुलिस तहकीकात के लिए मृतकों के स्थानीय निवास देहरादून भी जाएगी.
  • वहां लोगों के साथ पूछताछ की जाएगी.
  • पंचकूला की इस घटना ने दिल्ली में आज से 7 साल पहले बुराड़ी कांड की यादें ताजा कर दी हैं.
  • साल 2018 में बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी.
    (4) पड़ोस की महिला ने खोले कई राज!

पंचकूला पुलिस के मुताबिक कर्जे में डूबने के कारण पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली थी. लेकिन अब तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है और ना ही उनके परिजन अब तक सामने आए हैं ।

  • मित्तल परिवार के पड़ोस में रहने वाली राजकुमारी नौटियाल ने बताया कि यह परिवार हरियाणा से आया था. शायद उनको पैसों की दिक्कत थी. यही वजह था कि वह यहां से मकान छोड़कर दूसरी जगह रहने लग गए थे ।
  • राजकुमारी के अनुसार मित्तल परिवार ने कभी अपने परिवार की कोई बात नहीं बताई. 3 साल पहले वह यह घर छोड़कर चले गए थे. राजकुमारी नौटियाल ने यह भी बताया कि वह एक एनजीओ में काम करते थे और उनके बच्चे भी वही पढ़ते थे.
  • हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-27 स्थित एक मकान के बाहर खड़ी कार में सात लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई.
  • घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है.
  • घटना स्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत फॉरेंसिक की टीम भी मौजूद है. फॉरेंसिक टीम कार के अंदर से सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है. इन साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी कि कार के अंदर क्या हुआ था.
  • पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि छह लोगों को अस्पताल लाया गया है. जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि सभी की मौत हो चुकी. एक अन्य को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था, वहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया है.
  • डीसीपी के अनुसार, जांच चल रही है. लेकिन, प्रथम दृष्टया से यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी.

टिप्पणियां (0)