RAW NEW CHIEF Parag Jain: पराग जैन बने RAW के नए चीफ.

khabar pradhan

संवाददाता

28 June 2025

अपडेटेड: 1:49 PM 0thGMT+0530

RAW NEW CHIEF Parag Jain: पराग जैन बने RAW के नए चीफ.

ऑपरेशन सिंदूर’ में अहम भूमिका निभाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारी पराग जैन को (RAW) का नया चीफ नियुक्त किया गया है. जो 1 जुलाई को अपना नया पदभार संभालेंगे…. पराग जैन पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं….वर्तमान रॉ चीफ रवि सिन्हा 30 जून को रिटायर हो रहे हैं उनके स्थान पर नये रॉ चीफ के रूप में जैन का कार्यकाल दो साल के लिए होगा….मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रॉ के चीफ के पद पर पराग जैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. जैन वर्तमान में एविएशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख हैं, पराग जैन को मानव खुफिया और तकनीकी खुफिया का स्पेशलिस्ट माना जाता है… ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की योजना के पीछे मास्टरमाइंड पराग जैन थे.. जिसमें खुफिया जानकारी के साथ…सशस्त्र बलों को पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले करने में मदद मिली. कनाडा में अपने कार्यकाल के दौरान संचालित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल पर भी इनकी नजर रही… शनिवार को जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिवालय के अधीन अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग (रॉ) के सचिव के पद पर पराग जैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो साल के लिए रहेगा ….पराग जैन वर्मतान में एविएशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख हैं, जो हवाई निगरानी, सिगिनट ऑपरेशन, फोटो टोही उड़ानें (फोटोइंट), सीमाओं की निगरानी और इमेजरी इंटेलिजेंस (आईएमआईएनटी) से संबंधित संगठन है….पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले करने में इनकी ही योजना थी ….अधिकारियों ने बताया कि जैन के नेतृत्व वाली टीम द्वारा एकत्रित सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तान में हमले किए गए थे….दो दशकों का अनुभव रखने वाले पराग जैन कई जिलों में एसएसपी और पुलिस उप महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं…जैन ने पाकिस्तान डेस्क को बड़ी होशियारी से संभाला है, जिसमें धारा 370 के निरस्त होने के दौरान जम्मू-कश्मीर में इनका भी कार्यकाल शामिल है. श्रीलंका और कनाडा में भारतीय मिशन के लिए भी पराग जैन काम कर चुके हैं. कनाडा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वहां से संचालित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल पर नजर रखी….इनका कार्यकाल दो साल के लिए रहेगा…

टिप्पणियां (0)