पीएम का 50वां वाराणसी दौरा
संवाददाता
10 April 2025
अपडेटेड: 9:49 AM 0thGMT+0530
पीएम का 50वां वाराणसी दौरा
कड़े सुरक्षा के इंतज़ाम
पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर 11 अप्रैल को आ रहे हैं। वही स्थानीय प्रशासन और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारियां जोर-शोर से की हैं। साथ ही जनसभा स्थल पर भीड़ प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का 50वां दौरा करने जा रहे हैं। वही इस खास मौके पर वे काशीवासियों को 3,884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1,629 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2,255 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर वाराणसी में उत्साकड़े ह का माहौल बना हुआ है और बीजेपी ने उनके भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में मेहंदीगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही इस जनसभा में लगभग 50 हजार लोग उनके संबोधन को सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।
स्थानीय प्रशासन और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारियां जोर-शोर से की गयी हैं। वही जनसभा स्थल पर भीड़ प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा, पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने संपूर्ण क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
बीजेपी नेताओं का मानना है कि पीएम का यह 50वां दौरा उनके काशी के प्रति समर्पण को दर्शाता है। स्थानीय सांसद के रूप में नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को न केवल विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, वही बल्कि इसे एक मॉडल क्षेत्र के रूप में भी स्थापित किया है। साथ ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। वही लोग बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
बीजेपी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि कार्यकर्ता होल्डिंग, बैनर, ढोल-नगाड़ों और सजावट के साथ प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत करने को तैयार हैं। वही देश की आजादी के बाद किसी भी पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र का इतना दौरा नहीं किया, जितना हमारे पीएम जी काशी की चिंता करते हैं और लगातार यहां आते हैं। उनका यह 50वां आगमन काशी के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। इस दौरे पर 3,887 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा, जो काशी के विकास को नई गति देगा। बीजेपी कार्यकर्ता इस मौके को उत्सव के रूप में मना रहे हैं।