PM Modi ने किया 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, MP को मिला बड़ा तोहफ़ा

khabar pradhan

संवाददाता

22 May 2025

अपडेटेड: 7:04 AM 0ndGMT+0530

PM Modi ने किया 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, MP को मिला बड़ा तोहफ़ा

PM Modi ने किया 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, MP को मिला बड़ा तोहफ़ा

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 स्टेशनों का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के अंतर्गत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण किया. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअली जुड़े और उन्होंने सभी नवनिर्मित या पुनर्विकसित स्टेशनों की आधुनिकता और सुविधाओं का उल्लेख किया. यह योजना भारत के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के छह स्टेशनों — नर्मदापुरम, श्रीधाम, कटनी साउथ, शाजापुर, सिवनी और ओरछा — को भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. इन स्टेशनों को न केवल यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित बनाया गया है, बल्कि उनका डिज़ाइन भी सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है.

सीएम डॉ. मोहन यादव का संबोधन: बदलते भारत की तस्वीर

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम से वर्चुअली जुड़कर राज्य की जनता को संबोधित किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, “ये बदलते दौर का बदलता भारत है.” उन्होंने बताया कि भोपाल के भेल परिसर में वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन के कोच बनाए जाएंगे, जिससे ना केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रगति होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.
सीएम ने स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करते हुए कहा कि, “स्वामी जी ने 1904 में कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, और आज हम इस भविष्यवाणी को साकार होते देख रहे हैं.” डॉ. यादव ने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार यानी केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से मध्यप्रदेश तेज़ी से विकास की राह पर है.

ऑपरेशन सिंदूर और एकजुट भारत की छवि:

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी ज़िक्र किया और कहा कि यह भारत की सैन्य ताकत और कूटनीतिक सफलता का प्रमाण है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत नेतृत्व क्षमता के चलते पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सिर्फ तीन देशों से समर्थन मिला, बाकी दुनिया भारत के साथ खड़ी रही.
डॉ. यादव ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों का मकसद भारत में दंगे भड़काना था, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश एकजुट रहा. उन्होंने इसे लोकतंत्र और “मोदी में विश्वास” की जीत बताया.

टिप्पणियां (0)