प्रियंका गांधी की टी- शर्ट में छपी मिंता देवी की तस्वीर, कौन है मिंता देवी! तस्वीर देख क्यों भड़कीं
संवाददाता
13 August 2025
अपडेटेड: 1:39 PM 0thGMT+0530
13 August 2025: कौन है 124 साल की मिंता देवी जिसने कांग्रेस से लेकर चुनाव आयोग तक…सरकार से लेकर सदन तक … सबको सुना डाली खरी खरी……आखिर क्यों नाराज हो गईं प्रियंका गांधी वाड्रा से मिंता देवी….क्यों भड़क उठीं मिंता देवी कांग्रेसियों से.
कौन है मिंता देवी:
मिंता देवी की चर्चा इस समय सुर्खियों में है…दरअसल मिंता देवी बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं…अरजानीपुर गांव में जब उन तक खबर पहुंची कि उनकी तस्वीर लगाकर कांग्रेस सांसदों ने टीशर्ट पहनी है….तो वो बुरी तरह से भड़क गईं….और कांग्रेसी नेताओं को बुरा भला कहने लगीं ।
नाराजगी की वजह:
मिंता देवी आखिर दिल्ली के कांग्रेसियों से क्यों नाराज हो गईं ।
इसकी वजह क्या है….वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर पूरा विपक्षी दल सदन से लेकर सड़क तक उतर आया है। वोटर्स लिस्ट के रिवीजन में चुनाव आयोग ने मिंता देवी की उम्र गलती से ‘124 साल’ लिख दी है….तो कांग्रेस ने चुनाव आयोग की इस गलती को SIR के विरोध का हथियार बना लिया ।
प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम सांसद मंगलवार 12 अगस्त को जब संसद पहुंचे तो हर किसी की नजरें उन पर थीं. इस आकर्षण की वजह थी उन सबकी टीशर्ट, जो कांग्रेसी सांसदों ने बिहार में वोटर्स लिस्ट के एसआईआऱ के खिलाफ प्रोटेस्ट में पहन रखी थी…. इस टीशर्ट पर एक महिला की तस्वीर बनी थी और उसका नाम भी नीचे लिखा था-‘मिंता देवी.’ ….
बिहार के सीवान जिले के अरजानीपुर गांव की रहने वाली मिंता देवी की तस्वीर कांग्रेस सांसदों की टीशर्ट पर इसलिए थी क्योंकि वोटर्स लिस्ट के रिवीजन में चुनाव आयोग ने उनकी उम्र गलती से ‘124 साल’ दर्ज की है. कांग्रेस ने आयोग की इस गलती को SIR के विरोध का हथियार बना लिया ।
लेकिन जिस मिंता देवी की तस्वीर कांग्रेसियों की टीशर्ट पर थी, उन्हें कांग्रेस का ये अंदाज पसंद नहीं आया….प्रियंका गांधी उनकी फोटो अपनी टीशर्ट पर लगाकर संसद पहुंची थीं तो वह भड़क गईं. उन्होंने प्रियंका से लेकर राहुल गांधी तक सबको खूब खरी कोटी सुनायी. …मिंता देवी ने साफ साफ पूछा कि प्रियंका गांधी हों या राहुल गांधी …ये कौन होते हैं जो मेरी फोटो लगाकर टीशर्ट पहनें हैं…इसका कारण क्या है…. उनको ये अधिकार दिया किसने? मेरी उम्र के लिए वो इतना शुभचिंतक क्यों बने हैं? वो मेरे हैं कौन….
ये सारे सवाल दागते हुए उन्होंने कांग्रेस को ये सब करने से साफ मना किया और कहा कि उनकी उम्र को लेकर वोटर्स लिस्ट में जो गलती हुई है, उसकी जिम्मेदार वह नहीं हैं. उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि 15.07.1990 है, जो वोटर्स कार्ड में ‘15.07.1900’ हो गई है…यानि 1990 की जगह 1900 हो गया है..जिसे लेकर कांग्रेस ने मुद्दा बनाना चाहा…लेकिन वो हो न सका…. मिंता देवी ने कहा कि इसमें कौन सी बड़ी गलती हो गई है? आक्रोशित अंदाज में उन्होंने चुनाव आयोग से भी कहा कि जिस किसी से भी ये गलती हुई है, वही इसे सही करेगा. वह इसे सही करने के लिए अपनी तरफ से कुछ नहीं करेंगी. …इतना सब कहने के बाद सरकार पर तंज कसते हुए मिंता देवी ने कहा, मुझे दो दिन पहले पता चला कि मैं 124 साल की हो गई हूं. उन्होंने सरकार वृद्धा पेंशन की डिमांड रख दी…
जबसे ये खबर वायरल हुई है तब से ही मिंता देवी को लगातार मीडियाकर्मियों का सामना करना पड़ रहा है….जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. तो बिहार में चुनाव से पहले एसआईआर का मसला अब गांव गांव गली गली तक पहुंच चुका है…. किसी भी तरह की गड़बड़ियां होने पर चुनाव आयोग ने मतदाताओं से फॉर्म भरने को कहा था. मिंता देवी ने भी ये फॉर्म भरा था.
उम्र 124 वर्ष का है मसला:
लेकिन जब ड्राफ्ट वोटर्स लिस्ट सामने आई तो उसमें उनकी उम्र 124 साल दर्ज थी. उनकी जन्मतिथि 1990 की जगह 1900 हो गई थी. …इसकी वजह से विपक्ष को आयोग पर निशाना साधने के लिए एक बहाना मिल गया…. उसने मिंता देवी की तस्वीर लगी टीशर्ट पहनकर संसद में प्रदर्शन किया था…लेकिन कांग्रेस का ये दांव तो उल्टा ही पड़ गया तो….अब कौन समझाये इन नेताओं को हर बात का मुद्दा बनाना भी सही नहीं है….कभी कभी उल्टे बांस बरेली भी हो जाते हैं….खैर मिंतादेवी ने सही समय पर सही सबक सिखाया है। ..जैसे मिंता देवी ने कांग्रेस के नेताओं को सिखा दिया ।