राणा सांगा जयंती पर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 9:33 AM 0thGMT+0530

राणा सांगा जयंती पर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

3 लाख लोगों की कार्यक्रम में उपस्थित होने की संभावना

3 लाख लोगों की कार्यक्रम में उपस्थित होने की संभावना

आगरा में करणी सेना द्वारा राणा सांगा की जयंती पर कार्यक्रम के आयोजन से तनाव बढ़ गया है। पूर्व में सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान के बाद करणी सेना के प्रदर्शन के चलते पुलिस सतर्क है। लाखों लोगों के आने और भड़काऊ बयानों के बीच पुलिस ने थ्री लेयर सुरक्षा तैयार किया है।

बीते दिनों आगरा शहर रण क्षेत्र बन गया था। राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर प्रदर्शन करते हुए करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। इस दौरान पुलिस से भिड़ंत भी हुई थी। अब एक बार फिर से मामला तूल पकड़ रहा है क्योंकि करणी सेना ने 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। पुलिस ने कमर कस ली है और एक हजार नए डंडे मंगवाए गए हैं। पुलिस ने दंगा रिहर्सल भी किया है।

दरअसल, 12 अप्रैल शनिवार को राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ऐसी खबर है साथ ही कि पुलिस इस कार्यक्रम से जुड़े मुख्य लोगों को ‘हाउस अरेस्ट’ करने की तैयारी में है। वही आगरा पुलिस ने 1 हजार नए डंडे मंगवाए हैं और साथ में 1200 हेलमेट भी। अनुमान है कि 3 लाख लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। करणी सेना ने सबको ‘एक झंडा–एक डंडा’ लाने को कहा है। पुलिस भी पूरी तरह तैयार है।

करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने आगरा के गांव रामी गढ़ी में भूमि पूजन किया है। यहां टेंट लगाने का भी काम चल रहा है। यह माना गया है कि करणी सेना के कार्यक्रम में करीब 3 लाख लोग पहुंच सकते हैं। यह कार्यक्रम सनातन हिंदू महासभा के बैनर तले हो रहा है। 12 अप्रैल को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। वही यह कोई राजनीतिक मंच नहीं होगा। मंच पर केवल राणा सांगा की प्रतिमा स्थित होगी। साथ ही इसमें करणी योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।

पुलिस ने कार्यक्रम की इजाजत दे दी है। हालांकि पुलिस इस कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड पर है और 3 लेयर के सिक्योरिटी प्लान को तैयार किया है। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था और लॉ एंड आर्डर के मद्देनजर 1200 हेलमेट, 1000 डंडे और बॉडी प्रोटेक्टर भी मंगवाएं हैं। प्रोग्राम को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। वही भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।

आयोजकों का मानना है कि पूरे देश में करणी सेना और अन्य संगठन जनसंपर्क में जुटे हैं। साथ ही गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर पीले चावल दिए जा रहे हैं। सबको एक झंडा, एक डंडा लाने के लिए कहा गया है। हालांकि कई सोशल मीडिया अकाउंट से डंडा, भाला, तलवार और लाइसेंसी हथियार लाने की अपील तक की जा रही है। पुलिस की ओर से भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की पहचान की गई है। वही सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कई अकाउंट ब्लॉक भी कराए गए हैं।

टिप्पणियां (0)