Raipur: NHM कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन आज, 10 हजार कर्मचारी देंगे गिरफ्तारी

khabar pradhan

संवाददाता

18 September 2025

अपडेटेड: 11:02 AM 0thGMT+0530

Raipur: NHM कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन आज, 10 हजार कर्मचारी देंगे गिरफ्तारी

18 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों द्वारा पिछले 1 महीने से हड़ताल जारी है ।
पिछले दिनों सरकार ने 16 सितंबर तक हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दिया था। फिर भी कर्मचारी अपनी मांगों पर पड़े हुए हैं। और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है । इसके बाद से सरकार ने 600 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।

इसके बाद से इस हड़ताल ने एक राजनीतिक मुद्दे का रूप ले लिया। कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद कांग्रेस ने इसे कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी करार दिया।
हड़ताल जारी है और कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं । इस आंदोलन में आज प्रदेश भर के एनएचएम के सभी कर्मचारी रायपुर सहित सभी शहरों में जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं।

18 सितंबर कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन:
इस आंदोलन में रायपुर ,दुर्ग ,बिलासपुर संभाग के करीब दस हजार एनएचएम कर्मचारियों हिस्सा ले रहे हैं। सभी कर्मचारियों का कहना है कि उनकी 10 सूत्र मांग है जिसे सरकार जल्दी पूरा करें।

स्थाई नियुक्ति,वेतन वृद्धि और अन्य अधिकारियों को लेकर उनकी 10 प्रमुख मांगे सरकार के सामने रखी है।

एनएचएम कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगे:
नौकरी में स्थिरता
वेतन वृद्धि
पक्की नियुक्ति
भत्तों में वृद्धि
संविदा कर्मचारियों का अधिकार समान
प्रमोशन और करियर में विकास
स्वास्थ्य और सुरक्षा योजना
कार्यस्थल पर भी सुरक्षा
प्रशिक्षण और कौशल विकास
और सेवानिवृत्ति लाभ

हड़ताल हुई राजनीतिमय:
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा सरकार एनएचएम के कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है।
पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों से वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद उनकी सभी मांगे पूरी की जाएंगे।
सुशील आनंद शुक्ला ने यह भी कहा कि कि राज्य सरकार को एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए। सरकार कर्मचारियों की मांग को तुरंत पूरा करें। और आंदोलन को समाप्त करें

टिप्पणियां (0)