
2 अगस्त 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को राज्यसभा में एक बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली है।
उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होने हैं।
राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 240 है । जिसमें से 12 नामित सदस्य भी शामिल है। इसके अलावा पांच सीटें खाली है । 2022 में 13 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के बाद भाजपा की संख्या 97 से बढ़कर 101 हो गई थी।
इसके पहले कांग्रेस के 100 से अधिक सांसद राज्यसभा में थे । जो धीरे-धीरे घटते चले गए।
कांग्रेस के इतिहास के बाद भारतीय जनता पार्टी ऐसी दूसरी पार्टी बनी थी। जिसमें राज्यसभा में 100 से ज्यादा सांसद बने कांग्रेस में 1988 से 19 से 90 के बीच 100 से अधिक सांसद थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार अब नामित सदस्यों के अलावा भाजपा में दोबारा 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। जिससे एनडीए के पास अब राज्यसभा में 134 सांसद हो गए हैं । जिसमें से 12 में से पांच नामित सदस्य भी शामिल है । यानी बहुमत का मौजूदा आंकड़ा 121 एनडीए ने पार कर लिया है।
कौन से हैं वह नामित सदस्य जो हुए भाजपा में शामिल:
तीन मनोनीत सांसदों के भाजपा में शामिल होने से राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 102 हो गई है ।यह सदस्य हैं उज्जवल निकम, हर्षवर्धन शृंगला, सदानंदन मास्टर।
इन तीन नामित सांसदों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा के सांसदों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है।
1..उज्जवल निकम:
उज्जवल निकम इसके पहले भी भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके थे , किंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उज्जवल निकम 26 11 के मुंबई हमले में विशेष लोक अभियोजित थे। जिन्होंने अजमल कसाब को अदालत में सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
2016 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। 2024 में लोकसभा चुनाव मुंबई उत्तर मध्य सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। किंतु कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से हार का सामना करना पड़ा।
2..हर्षवर्धन श्रंगला:
हर्षवर्धन सांगला भारत के राजनीतिक सलाहकार रहे । इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने अमेरिका में ऑडी मोदी के कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
2020 से अप्रैल 2022 तक भारत के विदेश सचिव रहे। जी 20 शिखर सम्मेलन 2023 के मुख्य समन्वयक बने। अमेरिका में भारत के राजदूत और बांग्लादेश में उच्चायुक्त के रूप में सेवा भी दे चुके हैं।
3..सी सदानंद मास्टर:
सी सदानंद मास्टर केरल के रहने वाले हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक हैं। उन्होंने 2016 में केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
1994 में भाजपा में शामिल होने के कारण उन पर हमला हुआ था जिसके कारण उनके पैरों को काट दिया गया था। इसके लिए उन्होंने माकपा कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया था।
इसके साथ-साथ मीना कुमारी जैन की भी चर्चा है जो भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद की सदस्य हैं। 2020 में इन्हें पद्मश्री सम्मान मिला था। अभी तक इन्होंने किसी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं है।
राज्यसभा में मीना कुमारी जैन भी नामित हुई है।
एनडीए के पास बहुमत:
राज्यसभा में एनडीए के पास 134 सदस्य हैं । इसमें से पांच मनोनीत सांसद हैं जबकि सदन में बहुमत के लिए 123 सांसदों का होना जरूरी है। राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं।
चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। 21 अगस्त तक उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पद दाखिल किए जा सकेंगे। 9 सितंबर को चुनाव होंगे।
उपराष्ट्रपति के चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के पास विपक्ष की अपेक्षा ज्यादा सांसद है ।विपक्ष अभी उपराष्ट्रपति के चुनाव में अपने उम्मीदवार के लिए किसी भी नाम की घोषणा नहीं की है।