11 लाख दीपों से जगमगा उठा रामघाट

khabar pradhan

संवाददाता

7 April 2025

अपडेटेड: 12:20 PM 0thGMT+0530

रामनवमी के पावन अवसर पर चित्रकूट में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया है….चित्रकूट को अय़ोध्या की तरह सजाया गया है… मंदाकिनी के किनारे बसा रामघाट 11 लाख दीपों से जगमगा उठा…6 अप्रैल को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया है …मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का प्रशासन ,साधु संतों और समाज के सहयोग से ये आयोजित किया गया……श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्ता चाक चौबंद थी….गर्मी के मौसम में जगह जगह ठंडे और प्याउ के इंतजाम थे…बता दें वनवास के समय भगवान राम जिन रास्तों पर चलकर गये थे, उनको राम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है… इनमें से मध्यप्रदेश के 22 स्थानों पर पहली बार एक साथ भगवान राम का जन्मदिन मनाया गया… इस आयोजन में क्षेत्रीय कलाकारों ने राम कथा का भव्य आयोजन किया…….

प्रभु श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट में इस पर्व पर अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। यहां मां मंदाकिनी से लेकर पूरे चित्रकूट धाम में लाखों दिए टिमटिमा रहे थे ।हर कोना जगमगा रहा था। चैत्र नवरात्रि का समापन रामनवमी का पावन पर्व के साथ होता है। यह दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इन दीपों की जगमग रोशनी ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। दीपदान की इस अनुपम छटा ने श्रद्धालुओं में भक्ति का ऐसा भाव उत्पन्न हुआ कि हर कोई इस अद्भुत नजारे को निहार रहा था ।रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट के सभी प्रमुख मंदिर और मठ सजाए गए , रंग बिरंगी लाइट्स और फूलों की माला ।भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना की और रामलला के जन्मोत्सव में शामिल होकर मां मंदाकिनी नदी में दीपदान किया ।

तुलसी पीठ और और रघुवीर मंदिर में रामचरितमानस का पाठ किया गया। राम कथा के माध्यम से प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया जा रहा है ।दूर दूर से लोग आए हुए हैं।भक्त राम की भक्ति में डूबे हुए हैं। तुलसी पीठ और रघुवीर मंदिर में 9 दिनों से रामचरितमानस का सामूहिक पाठ चल रहा है ।वही शाम को मानस मंदिर में जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज द्वारा बाल्मीकि रामायण का पाठ भी किया जा रहा है। इसके अलावा रघुवीर मंदिर में भी 9 दिवसीय दिव्य राम कथा का आयोजन हो रहा है ।जिसका समापन रामनवमी के दिन भव्य राम जन्मोत्सव मना कर किया जाएगा।

रामनवमी का पर्व पूरे प्रदेश में आस्था और उसका उत्साह के साथ मनाया गया ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव नर्मदा पुरम, मैहर और चित्रकूट के कार्यक्रमों में शामिल हुए ।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा कि —

राम प्रेरणा है प्रगति की राह भी हैं
राम जीवन है उन्नति की चाह भी
राम शिक्षा है विश्वास भी
राम आस्था है और हर पल का विश्वास भी ।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने—
रामनवमी पर मैहर स्थित प्रसिद्ध शारदा शक्तिपीठ में विराजित मां शारदा मां की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां से प्रार्थना की— कि शारदा मां की कृपा से मध्य प्रदेश विकास पथ पर गतिमान रहे। हर आंगन में खुशहाली हो। समृद्धि के दीप प्रज्ज्वलित हो ,सबका मंगल हो, कल्याण हो ।

प्रभु श्री राम के जन्मदिवस पर जन्मस्थली अयोध्या की तर्ज पर तपोस्थली चित्रकूट में भी नजारा देखने को मिला । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया ।भरत घाट रामघाट सहित चित्रकूट के सभी घाटों के दीप जलाए गए ।

6 अप्रैल के दिन चित्रकूट का गौरव दिवस मनाया जाता है दीपोत्सव के पहले मुख्यमंत्री ने कामतानाथ के प्राचीन मुखरबंद का दर्शन किया और पूरे चित्रकूट को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। रविवार को रामनवमी के दिन धर्म नगरी चित्रकूट को बहुत विशेष तरीके से सजाया गया। क्योंकि 6 अप्रैल गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है ।जैसे ही सूर्यदेव अस्त हुए पूरा चित्रकूट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

चित्रकूट का महत्व–

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है ।भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था ।इसी साल रामनवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है।
भगवान राम ने अपने वनवास काल के साथ साढ़े 11 वर्ष चित्रकूट में बताया था।

दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालु श्रद्धालुओं ने रामघाट पर मंदाकिनी के पवित्र जल में स्नान किया
प्रदीप डंकर श्री राम से सुख शांति और समृद्धि की कामना की प्रयागराज और बनारस जैसी अन्य जगहों से भी आए भक्तों ने कहा कि उन्होंने ऐसा दृश्य चित्रकूट में पहले कभी नहीं देखा ।दीपों की अनगिनत कतारें ,वातावरण में गूंजते हुए भजन और भक्ति की भावना ने लोगों को भावपूर्ण कर दिया।

टिप्पणियां (0)