RAW के सुपर स्पाई की वापसी मोदी की चाल, जड़ से मिटेगा पाकिस्तान…

khabar pradhan

संवाददाता

1 May 2025

अपडेटेड: 8:03 AM 0stGMT+0530

RAW के सुपर स्पाई की वापसी मोदी की चाल, जड़ से मिटेगा पाकिस्तान…

भारतीय सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है….कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से केंद्र सरकार लगातार एक्शन मोड में है. इसी बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है और इसमें हमेशा की तरह बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इस बोर्ड की कमान सौंपी गई है….आलोक जोशी वो नाम है जिसका नाम सुनते ही पाकिस्तान को पसीना आ जाता है….साल 2012 में ये रॉ सेक्रेटरी बनाए गये थे। वे हरियाणा में कई जिलों के एसपी रहने के बाद प्रतिनियुक्ति पर ‘रॉ’ में आए थे। वे लंबे समय तक विदेश में भी रहे हैं। पाकिस्तान और नेपाल को लेकर उन्होंने बेहतरीन काम किया है। विदेश से लौटने के बाद वे कुछ समय तक हरियाणा में आईजी के पद पर लगे, लेकिन जल्द ही वे दोबारा से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर ‘रॉ’ में लौट आए। रॉ से रिटायर होने के बाद 2014 में उन्हें ‘नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन’ (एनटीआरओ) के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पद पर उन्होंने 2018 तक काम किया। आलोक जोशी को देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों की गहरी समझ और जानकारी है. उन्होंने 2012 से 2014 तक रॉ के प्रमुख के रूप में कार्य किया था. इसके बाद 2015 से 2018 तक एनटीआरओ के चेयरमैन के रूप में भी सेवा दी. पाकिस्तान और नेपाल में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स को अंजाम देने में इनकी महत्तवपूर्ण भूमिकारही…. इसके अलावा बोर्ड में 7 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें तीन सेना से रिटायर अधिकारी, दो रिटायर आईपीएस अधिकारी और एक भारतीय विदेश सेवा से रिटायर अधिकारी हैं. इसमें वेस्टर्न एयर कमान के पूर्व चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा, सदर्न आर्मी कमान के पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रिटायर रियर एडमिरल मॉन्टी सन्ना को सदस्य नियुक्त किया गया है….अब देश के हालात को देखते हुए इशे एक जरूरी और बेहद प्रभावी कदम बताया जा रहा है….

टिप्पणियां (0)