रेत कलाकार ने किया भारत का जलवा , जीता ब्रिटेन का सैंड मास्टर पुरस्कार

khabar pradhan

संवाददाता

8 April 2025

अपडेटेड: 6:46 AM 0thGMT+0530

रेत कलाकार ने किया भारत का जलवा , जीता ब्रिटेन का सैंड मास्टर पुरस्कार

कलाकार सुदर्शन पटनायक ने स्थापित किया मील का पत्थर

कलाकार सुदर्शन पटनायक ने स्थापित किया मील का पत्थर

सुदर्शन पटनायक एक प्रसिद्ध भारतीय रेत कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी अद्वितीय कला से देश-विदेश में नाम कमाया है। वह पुरी, ओडिशा से हैं और उनका जन्म 15 अप्रैल 1977 को हुआ था। सुदर्शन को उनकी कला के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें भारत सरकार द्वारा दिया गया पद्म श्री पुरस्कार भी शामिल है। विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को इस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।यह पुरस्कार सैंडवर्ल्ड 2025 इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल के दौरान प्रदान किया गया, जो शनिवार को दक्षिणी इंग्लैंड के डोरसेट काउंटी के वेमाउथ में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में, पटनायक ने एक और मील का पत्थर स्थापित किया जब उन्होंने ‘विश्व शांति’ के संदेश के साथ भगवान गणेश की 10 फुट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई। उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का विजेता घोषित किय गया, जो इसलिए भी विशेष है क्योंकि वर्ष 2025 में महान ब्रिटिश रेत शिल्पकार फ्रेड डारिंगटन की शताब्दी मनाई जएगी। पटनायक ने कहा, ‘मैं वेमाउथ, यूके में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव सैंडवर्ल्ड 2025 में फ्रेड डारिंगटन ब्रिटिश सैंड मास्टर पुरस्कार प्राप्त करने वला पहला भारतीय कलाकार बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, ‘यह मान्यता भगवान गणेश की मेरी रेत मूर्ति का प्रमाण है, जो विश्व शांति के सर्वभौमिक संदेश का प्रतीक है। माउथ के मेयर जॉन ओरेल ने महोत्सव में पटनयक को पुरस्कार और पदक प्रदान किया, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार वेमाउथ की ओर आकर्षित हुए जिसे ब्रिटिश रेत मूर्तिकला का जन्मस्थान कहा जाता है। सैंडवर्ल्ड के निदेशक मार्क एंडरसन, इसके सह-संस्थापक डेविड हिक्स और लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में संस्कृति मंत्री नोरेम जे सिंह भी पुरस्कार समरोह में उपस्थित थे।

टिप्पणियां (0)