RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर: विभिन्न कार्यक्रमों को करेंगे संबोधित:

khabar pradhan

संवाददाता

2 January 2026

अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530

RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर: विभिन्न कार्यक्रमों को करेंगे संबोधित:


डाॅ मोहन भागवत विभिन्न कार्यक्रमों को करेंगे संबोधित: शक्ति सम्मेलन में महिलाएं भी करेगी भागीदारी:
2 जनवरी 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत आज से भोपाल के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। वे शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवाओं ,समाज के प्रमुख वर्गों, बुद्धिजीवियों से संवाद कर राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इस  दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं और युवतियों की भागीदारी पर चर्चा कर शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

दो दिवसीय प्रवास:
डॉ मोहन भागवत 2 दिन के प्रवास पर आज सुबह भोपाल आ रहे हैं । वे सबसे पहले 10:30 बजे युवाओं को संबोधित करेंगे । जिसमें मुख्य रूप से युवाओं की भूमिका, एआई जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर, राष्ट्र के निर्माण में सामाजिक मूल्य से संतुलन, युवाओं की भूमिका,स्वदेशी जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान विभिन्न जिलों से कई युवाओं को शामिल किया गया है । ये वो युवा है जो शिक्षा, सेवा ,सामाजिक कार्य, उद्योग और नवाचार के  अलग-अलग क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान समय की चुनौतियों पर सामाजिक दायित्व बनाए रखकर राष्ट्र के निर्माण में विचार विमर्श करना है।  इसमें वे प्रमुख व्यक्तियों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे।

यह कार्यक्रम कुशाभाव ठाकरे सभागार में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है।

इसके दूसरे दिन शनिवार सुबह 9:30 बजे से कुशाभाव ठाकरे सभागार में एक सम्मेलन होगा जिसमें विभिन्न समाज के लोग शामिल होंगे।
और शाम के समय भोपाल स्टेशन के पास केशव निडम में शक्ति सम्मेलन संबोधित किया जाएगा । जिसमें भोपाल की विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाएं सम्मिलित होगी।

इस कार्यक्रम की मुख्य बात यह है कि इस शक्ति सम्मेलन में 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को  भी आमंत्रित किया गया है। और वे महिलाएं भी शामिल हैं जो RSS की कार्यकर्ता या स्वयंसेवक नहीं है।

टिप्पणियां (0)