लड़की के कपड़े पहनाए, गोबर खिलाया और …सीहोर में मानवता को शर्मसार करता वीडियो वायरल

khabar pradhan

संवाददाता

24 June 2025

अपडेटेड: 8:04 AM 0thGMT+0530

लड़की के कपड़े पहनाए, गोबर खिलाया और …सीहोर में मानवता को शर्मसार करता वीडियो वायरल

Sehore News

सीहोर। जिले के ग्राम बुगली में हैरान और मानवीय मूल्यों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां भीड़ ने दो युवकों के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि अमानवीय बर्ताव करते हुए प्रताड़ित किया। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में ग्रामीणों के सम्मिलित होने की बात सामने आई है।

क्या है पूरा मामला: दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो ने उस वक्त सनसनी मचा दी, जब हैरानी भरा मामला सामने आया। इस मामले में ग्रामीणों ने न सिर्फ कानून अपने हाथ में लिया, बल्कि वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक कर दिया। इस पूरे वीडियो में दो युवकों पहले ग्रामीणों ने बेहरमी से पीटा। उन्हें लड़की के कपड़े पहनाए और गोबर खिलाया साथ ही बाल काटकर बेइज्जत भी कर दिया।

वीडियो में किए जा रहे इस कु-कृत्य पर साफ नजर आ रहा है कि लोगों को किसी भी कानून का डर नहीं है। दोनों युवक रायसेन जिले के बताए जा रहे हैं। जो भी लोग इस घटना में शामिल हैं, उनमें अधिकतर बेलदार समाज के लोग शामिल हैं। गांव में संदेह के आधार पर इन युवकों को पकड़ा गया था।

टिप्पणियां (0)