सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई वाली पोस्ट ने किया बबाल

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 9:47 AM 0thGMT+0530

सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई वाली पोस्ट ने किया बबाल

सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई वाली पोस्ट ने किया बबाल

संजय जोशी को हैप्पी बर्थडे कहना पड़ा महंगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भाजपा के आकर राष्ट्रीय महासचिव रहे संजय जोशी को लेकर जहां तमाम तरह की चर्चाएं चल रही है तो वहीं इस सब के बीच एक अजीब वाकया सामने आया है। गुजरात भाजपा के एक नेता ने दावा किया है कि संजय जोशी को जन्मदिन की बधाई देने पर इस्तीफा मांगा गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे के बाद यह चर्चाएं सामने आई थीं कि संजय जोशी की भाजपा में वापसी हों सकती है, लेकिन गुजरात में इसके उलट एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है। जिसके बाद जोशी की भाजपा में वापसी की तमाम उम्मीदें ठंडी पड़ती दिख रही हैं। भाजपा के 46 स्थापना दिवस यानी 6 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे संजय जोशी का भी जन्मदिन था। साथ ही इस मौके पर गुजरात के बोटाद जिले में आने वाली गढडा तालकुा प्रमुख ने संजय जोशी को बधाई दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई वाली पोस्ट भी की थीं।

गढडा तालुका प्रमुख प्रकाश भाई सांकिया का दावा है कि गुजरात प्रदेश नेतृत्व ने उनसे इस्तीफा मांगा है। प्रकाई भाई सांकिया ने का दावा है जिला अध्यक्ष मयूर पटेल ने उनसे इस्तीफा देने को कहा है लेकिन मैंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। मेरी अंतरात्मा हार मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने चार दिन पहले संजय जोशी को उनके जन्मदिन पर फेसबुक पर बधाई दी थी और फिर मुझसे इस्तीफा देने को कहा गया। संजय जोशी संघ के नेता के साथ कभी गुजरात भाजपा के महत्वपूर्ण नेता रह चुके हैं। यह घटना क्रम ऐसे वक्त पर हुआ है जब यह माना जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।

प्रकाश सांकिया को महज तीन माह पहले गढडा तालुका बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था और उन्हें तीन माह के भीतर इस्तीफा देने को कहा गया है। जोशी पिछले करीब 13 वर्षो से वनवास में हैं। अंतिम बार उन्हें नितिन गडकरी के अध्यक्ष रहते हुए यूपी विधानसभा चुनावों का प्रभारी बनाया गया था, हालांकि संजय जोशी को यह जिम्मेदारी भी छोड़नी पड़ी थी। संजय जोशी प्रधानमंत्री मोदी के साथ में गुजरात में भाजपा को मजबूत करने के लिए काम कर चुके हैं। बोटाद भाजपा नेता के दावे के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। सवाल खड़ा हो रहा है कौन हैं जिस संजय जोशी का हैप्पी बर्थडे अच्छा नहीं लगा? इस मुद्दे पर बोटाद भाजपा अध्यक्ष मूयर पटेल की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

टिप्पणियां (0)