सऊदी अरब में 14 नए तेल और गैस के भंडारों की खोज

khabar pradhan

संवाददाता

10 April 2025

अपडेटेड: 6:54 AM 0thGMT+0530

सऊदी अरब में 14 नए तेल और गैस के भंडारों की खोज

सऊदी अरब में 14 नए तेल और गैस के भंडारों की खोज

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की आयी मौज़

सऊदी अरब में 14 नए तेल और गैस के भंडारों की खोज की गई है। हालांकि वही, इन भंडारों में तेल की मात्रा पहले खोजे गए क्षेत्रों की अपेक्षा कम है। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, साथ ही छह क्षेत्रों और दो रिजर्वायर में विभिन्न ग्रेड के अरब तेल पाए गए, वही जिनकी कुल मात्रा 8,126 बैरल प्रतिदिन है।

सऊदी तेल कंपनी अरामको ने देश के पूर्वी क्षेत्र और खाली क्वार्टर में 14 तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्रों और तेल भंडार की खोज की गयी है। राज्य समाचार एजेंसी एसपीए ने कहा कि ये भंडार भले ही संख्या में अधिक हैं, लेकिन उनमें गैस और तेल की मात्रा कम हैं। घोषणा के मुताबिक, छह क्षेत्रों और दो रिजर्वायर में विभिन्न ग्रेड के अरब तेल पाए गए, जिनकी कुल मात्रा 8,126 बैरल प्रतिदिन है।

गणना से पता चलता है कि दो क्षेत्रों और चार जलाशयों से प्राकृतिक गैस की खोज कुल 80.5 मिलियन मानक क्यूबिक फीट प्रति दिन थी। साथ ही तेल क्षेत्रों और जलाशयों से संबद्ध गैस 2.11 मिलियन एससीएफडी तक पहुंच गई है। साथ ही उत्पादक समूह ओपेक की मार्च की रिपोर्ट में द्वितीयक स्रोतों के मुताबिक, दुनिया के शीर्ष तेल निर्यातक राज्य ने फरवरी में लगभग 9 मिलियन बैरल प्रति दिन कच्चे तेल का उत्पादन किया गया है।

सऊदी अरब के पास दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा तेल भंडार है, वही जिसका अनुमान लगभग 267 बिलियन बैरल है, जो दुनिया के कुल भंडार का लगभग 16-17% है। साथ ही सऊदी अरब के खोजे जा चुके तेल भंडार वेनेजुएला के बाद दुनिया में दूसरे सबसे बड़े हैं। वहीं, सऊदी अरब का अनुमानित तेल भंडार लगभग 267 बिलियन बैरल हैं। वही सऊदी अरब के भंडार ओपेक के सिद्ध भंडार का लगभग 22% प्रतिनिधित्व करते हैं।

सऊदी अरब के तेल भंडार के मुख्य क्षेत्रों में घावर फील्ड (दुनिया का सबसे बड़ा तटवर्ती तेल क्षेत्र) और सफानिया फील्ड (दुनिया का सबसे बड़ा अपतटीय तेल क्षेत्र) शामिल हैं। इन दोनों क्षेत्रों को सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको संचालित करती है। सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है। सऊदी अरब के पास प्राकृतिक गैस के महत्वपूर्ण भंडार भी हैं, जो घरेलू उत्पादन से अपनी सभी घरेलू खपत को पूरा करता है। सऊदी अरब में तेल की खोज 1938 में हुई थी।

टिप्पणियां (0)