सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई जमकर फटकार: सेना पर टिप्पणी करके बुरे फंसे राहुल गांधी
संवाददाता
4 August 2025
अपडेटेड: 1:00 PM 0thGMT+0530
4 अगस्त 2025: कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने जमकर फटकार लगाई है। भारतीय सेना पर टिप्पणी करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को कहा ‘यदि आप सच्चे भारतीय हैं तो आप इस तरह की बात नहीं करते ‘!
इसके अलावा अदालत में राहुल गांधी से यह भी पूछा कि उन्हें यह कैसे पता चला कि 2000 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया है।
कोर्ट ने उनसे यह भी कहा कि आप विपक्ष के नेता हैं आपको ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। भारतीय सेना पर टिप्पणी करने के मामले में उन्हें सम्मन भेजा गया था।
इस सम्मन के खिलाफ राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्याय मूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को एक नोटिस जारी करके इसका जवाब भी मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए लखनऊ ट्रायल कोर्ट के सम्मन पर भी रोक लगा दी है।
इस पर मूल याचिकाकर्ता को नोटिस जारी करके तीन हफ्ते में जवाब भी मांगा गया है।
राहुल गांधी ने चीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें लगता है चीन ने भारत से कोई जमीन नहीं दिया।
9 दिसंबर 2022 को भारतीय सेवा और चीनी सेनाओं के बीच झड़प हुई थी।
इस झड़प को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने भारतीय सेवा पर टिप्पणी की थी।
यह टिप्पणी राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर दिया था इसमें उनके खिलाफ मानहानि का था मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चीन का भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने को लेकर दिए गए बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया और कहा कि जब सीमा में तनावपूर्ण स्थितियां हो तो विपक्ष के नेता को ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता ।आप अगर सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते आप संसद में सवाल पूछिए।
राहुल गांधी की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी दलील दे रहे थे। राहुल गांधी ने अभिषेक मनु सिंघवी को संकटमोचन कहा है।