T-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान:15 फरवरी को होना था मैच:
संवाददाता
2 February 2026
अपडेटेड: 6:25 PM 0ndGMT+0530
T- 20 वर्ल्ड कप को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है । पाकिस्तान की सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला कियाहै।
पाकिस्तान के शाहबाज शरीफ ने कल रविवार को कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। हालांकि टूर्नामेंट में पाक पाकिस्तान अन्य देशों के खिलाफ अपने सभी मैच खेलेगा। किंतु भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है और इस टूर्नामेंट में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच होना है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप में भाग लेने की बात का अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार पर छोड़ दिया था और इसका निर्णय लेने के लिए सोमवार तक का समय दिया था जहां पाकिस्तान की सरकार ने सभी टीमों के खिलाफ खेलने का फैसला किया है किंतु भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
पाकिस्तान की टीम मेगा इवेंट में 15 फरवरी को खेले जाने वाले इस मुकाबले में नहीं खेलेगी।
पाकिस्तान की सरकार और पीसीबी का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब टी20 वर्ल्ड कप का समय नजदीक आ गया है और यह फैसला बहुत ही हैरान करने वाला है।
पाकिस्तान के इस फैसले के बाद इसके दूरगामी परिणाम क्या होंगे और आईसीसी क्या फैसला लेती है।
बांग्लादेश ने 22 जनवरी को सुरक्षा कारण बताकर भारत के खिलाफ मैच श्रीलंका में करने की मांग की थी। आईसीसी ने 24 जनवरी को इसे खारिज कर दिया और बांग्लादेश को बाहर कर दिया । इसमें पीसीबी ने विरोध भी किया। आईसीसी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने कहा है कि अभी पाकिस्तान बोर्ड से आधिकारिक पत्र नहीं मिला है, लेकिन यदि पाकिस्तान ऐसा करता है तो यह उसके देश के क्रिकेट हितों के प्रतिकूल साबित होगा।
आपको बता दें कि भारत श्रीलंका टूर्नामेंट के संयुक्त मेजबान है। भारत-पाकिस्तान दोनों ग्रुप ए में है और इस ग्रुप में तीन अन्य टीम नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया भी है।
बांग्लादेश में हिंदुओं की नृशंस हत्या के बाद भारत में बढ़ा था विरोध:
बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्देशंस तरीके से हत्या हो रही है जिससे भारत का एक बड़ा वर्ग इसका विरोध कर रहा था । कुछ महीने पहले बीसीसीआई ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तिफजुर् रहमान को आईपीएल से बाहर किया था।