टी-20 वर्ल्ड कप 2026 – ICC के अल्टीमेटम के बाद झुका पाकिस्तान
संवाददाता
10 February 2026
अपडेटेड: 7:32 PM 0thGMT+0530
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 -भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को: पाकिस्तान ने लिया यू टर्न : बॉयकॉट के बाद झुकना पड़ा पाकिस्तान को; टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने मैच का बहिष्कार किया था। किंतु अब पाकिस्तान ने यू टर्न लेते हुए,आईसीसी के अल्टीमेटम के बाद टी-20 विश्व कप में भारत के साथ खेलने को तैयार है।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार ही होगा । अब पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के समझाइश के बाद मैच के बहिष्कार का फैसला वापस लिया है। जिससे इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की इजाजत दे दी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्यों आया पाकिस्तान बैक फुट पर: क्या था डर पाकिस्तानी टीम को:
पाकिस्तान की सरकार ने टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने की इजाजत दे दी है। दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अपने मुकाबले भारत के बजाय किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट करने की अपील की थी। किंतु आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस अपील को ठुकरा दिया था और बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल कर लिया।
इससे बांग्लादेश को समर्थन देते हुए पाकिस्तान के सरकार ने भी भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था।
पाकिस्तान का कहना था कि यदि बांग्लादेश को बाहर किया गया है तो वह भी भारत के साथ नहीं खेलेगा। 1 फरवरी को पाकिस्तान की सरकार ने यह फैसला लिया था।
बांग्लादेश में हिंदुओं को किया जा रहा है लगातार टारगेट:
दरअसल बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है । और हिंदुओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है। इसी कारण आईपीएल से बांग्लादेशी खिलाड़ी को बाहर किया गया था। जिसे बांग्लादेश ने एक बड़ा मुद्दा बनाया।
हालांकि आईसीसी ने बांग्लादेश पर कोई पेनल्टी नहीं लगाई थी।
बल्कि भविष्य में आईसीसी इवेंट की मेजबानी का आश्वासन भी दिया गया था।
आईसीसी ने पाकिस्तान की सभी मांगों को ठुकरा दिया था । दरअसल भारत पाकिस्तान मैच एक बड़े रेवेन्यू से जुड़ा हुआ है और बड़ा कमाई करने वाला मैच माना जाता है। इसका असर सिर्फ आईसीसी पर नहीं बल्कि सभी सदस्य बोर्ड की सालाना आय पर पड़ता है। इस वजह से आईसीसी हर हाल में टूर्नामेंट की स्थिरता और वित्तीय संतुलन बनाए रखना चाहता है।
पाकिस्तान सरकार की तरफ से बयान सामने आने के बाद कई दिनों से चल रही मैच की अटकलें पर विराम लग गया है पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को शुभकामनाएं दी हैं और ग्लोबल क्रिकेट के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका का ख्याल रखते हुए भारत के साथ 15 फरवरी को मैच खेलने के लिए राजी कर दिया है।
भारत-पाकिस्तान के कितने मैच होंगे:
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को होगा।
दरअसल दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो बार उतार सकती हैं पहला मैच 15 फरवरी को होगा और दूसरा मैच जब दोनों टीम में सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचने में सफल होती हैं, तब होगा।
10 साल दोनों टीमों के बीच सुपरहिट में मुकाबला नहीं हो सकता क्योंकि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में है आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है ग्रुप ए और ग्रुप दो जिसमें से टॉप 2 टीम में सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
ग्रुप A— भारत -पाकिस्तान
ग्रुप B —-ऑस्ट्रेलिया- श्रीलंका
ग्रुप C —वेस्ट इंडीज- इंग्लैंड
ग्रुप D— साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड
*इनमें से ग्रुप वन के सभी मैच भारत के पांच शहरों में होंगे ,जबकि ग्रुप 2 के मैच श्रीलंका में दो जगह पर होंगे।
*इस प्रकार सुपर 8 में 4-4 टीमों के दो ग्रुप होंगे और सभी ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो-दो टीम में सेमीफाइनल में पहुंचेंगे ।
*यदि ग्रुप 1 से भारत टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचता और दूसरे ग्रुप में टॉप पर रहते हुए पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है तो सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो सकता है।
*किंतु यदि सुपर 8 में दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप में रहती हैं तो दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच नहीं हो सकता।
*यदि सेमीफाइनल में दोनों टीमें अपने-अपने मैच जीत कर फाइनल में पहुंचती हैं तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।