कांग्रेस की आलोचना पर शशि थरूर का दो टूक जवाब
संवाददाता
29 May 2025
अपडेटेड: 8:39 AM 0thGMT+0530
--- मेरे पास और भी काम--
सर्वदलीय मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना पर शशि थरूर का जवाब !
— मेरे पास और भी काम–
आपको बता दें मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए जो पार्टी डेलिगेशन घोषणा की है जिसका नेतृत्व शशि थरूर कर रहे हैं । आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष मजबूती से रखेंगे। इसी मामले पर शशि थरूर को कांग्रेस हाई कमान की आलोचना का शिकार भी होना पड़ रहा है ।शशि थरूर ने भी दोटूक जवाब दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मेरी कही बातों को आलोचक और ट्रोल्स अपने तरीके से देख सकते हैं। वे तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर सकते हैं और मेरी आलोचना के लिए स्वतंत्र हैं। मेरे पास करने के लिए और भी बहुत काम है!
कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी ही पार्टी की आलोचना के शिकार हो रहे हैं। और कांग्रेस के हाई कमान की नाराजगी के शिकार भी हो रहे हैं। वह केंद्र सरकार की ओर से विदेशों में भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों में से एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका, गुयाना, पनामा जैसे कई देशों का दौरा किया है और भारत का मजबूती से पक्ष रखा है। उनका कहना है आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा आतंकवाद के मामले पर पाकिस्तान की पोल भी खोली है। फिर भी कांग्रेस नेताओं की ओर से उन पर निशाना साधा जा रहा है। उन्होंने मोदी सरकार की तरफ से उरी, पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में घुसकर की गईं सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ की थी। इस पर कांग्रेस लीडर उदितराज ने उन पर निशाना साधा था।
जिसके कारण उन्हें कांग्रेस पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाया जा रहा है। शशि थरूर का कहना है देश बड़ा है पार्टी नहीं ।
यही नहीं शशि थरूर पर नाराजगी जताते हुए लिख दिया था कि आखिर आप इतने धोखेबाज कैसे हो सकते हैं। आपको जिस पार्टी ने इतना कुछ दिया है, उसी के खिलाफ कैसे जा सकते हैं। अब इस पर शशि थरूर ने भी दोटूक जवाब दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मेरी कही बातों को आलोचक और ट्रोल्स अपने तरीके से देख सकते हैं। वे तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर सकते हैं और मेरी आलोचना के लिए स्वतंत्र हैं। मेरे पास करने के लिए और भी बेहतर चीजें हैं। गुडनाइट।’
इसके अलावा वह लिखते हैं कि पनामा में एक सफल दिन के बाद अब हमें कोलंबिया के लिए निकलना है। इसलिए मेरे पास इन चीजों के लिए समय नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस व्यस्त समय के बाद भी मैं उन लोगों को जवाब देना चाहूंगा, जो कह रहे हैं कि मैंने पूर्व में दिखाए गए भारतीय सेना के साहस पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मैंने अपने संबोधन में सिर्फ हालिया आतंकी हमलों और उस पर सेना और सरकार की ओर से दिए गए जवाब की बात कही। मेरी बात हाल में हुए आतंकी हमलों को लेकर ही थी। इससे पहले हमारी सरकारों ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर का सम्मान करते हुए आतंकी हमलों के प्रति सधी हुई प्रतिक्रिया दी थी। यही करके आलोचना करना चाहता है तो वह उसके लिए स्वतंत्र है। इसके बाद भी यदि कोई मेरी बातों को गलत तरीके से पेश करे तो क्या ही किया जा सकता है।
उदित राज के अलावा केरल यूनिट के भी कई नेता शशि थरूर के खिलाफ रहे हैं। ‘उदित राज ने तो यहां तक कहा था कि शशि थरूर को पीएम मोदी को भाजपा का सुपर प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए। इसके अलावा बेहतर होगा कि भारत लौटने से पहले ही उन्हें विदेश मंत्री बना दिया जाए।’
उन्होंने कहा कि यद्यपि अब भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति है, फिर भी “मूलभूत समस्या बनी हुई है।”
जैसे ही उनका प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा, थरूर ने कहा, “हमारा विचार उन सभी देशों में जनता और राजनीतिक विचारों के विभिन्न वर्गों से हाल की घटनाओं (पहलगाम आतंकी हमला) के बारे में बात करना है, जिसने दुनिया भर में कई लोगों को परेशान किया है…”