धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत: 18 अक्टूबर धनतेरस
संवाददाता
14 October 2025
अपडेटेड: 12:10 PM 0thGMT+0530
14 अक्टूबर 2025: 10 दिन की नवरात्रि के बाद पांच की जगह 6 दिन का होगा दीपोत्सव
दीपावली की तैयारियां जोरों पर है। सभी जगह बाजार और धार्मिक स्थल सज धज के तैयार हो गए हैं ।आकर्षक साज-सज्जा की गई है। चौक बाजार, सारे चौराहे रोशनी से जगमगा रहे हैं।
दीपोत्सव का त्यौहार धनतेरस के साथ शुरू होता है ।इस बार 18 अक्टूबर को धनतेरस है। दीपावली का पर्व पांच दिवसीय पर्व होता है। किंतु इस बार का दीपावली का त्योहार पांच की बजाय 6 दिन का हो रहा है । यह लगातार करीब चौथा साल है, जब दीपावली का यह त्यौहार 6 दिन का हो रहा है । क्योंकि अमावस्या तिथि 2 दिन पड़ रही है।
20 अक्टूबर दोपहर के बाद अमावस्या की शुरुआत हो रही है। जो 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी। ऐसे में लक्ष्मी पूजा 20 अक्टूबर को की जाएगी।
जबकि अगले दिन स्नान दान अमावस्या होगी। इस प्रकार लक्ष्मी पूजन के 1 दिन के बाद गोवर्धन पूजा और तीसरे दिन भाई दूज मनेगी।
लगातार चौथे वर्ष दीपोत्सव 6 दिन का:
दीपावली का यह त्यौहार लगातार चौथा ऐसा वर्ष है जब 5 की जगह 6 दिन का हो रहा है पिछले वर्ष भी अमावस्या तिथि 2 दिन थी। इसी प्रकार 2023 में भी अमावस्या तिथि 2 दिन थी। दीपावली के अगले दिन सोमवती अमावस्या स्नान दान अमावस्या थी । साल 2022 में दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण होने के कारण भी भाई दूज तीसरे दिन मनाई गई थी।
18 अक्टूबर- शनिवार– धनतेरस
19 अक्टूबर -रविवार- नरक चतुर्दशी
20 अक्टूबर -सोमवार – दिवाली लक्ष्मी पूजा
21 अक्टूबर- मंगलवार- स्नान दान अमावस्या
22 अक्टूबर -बुधवार – गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर -गुरुवार – भाई दूज।
अमावस्या तिथि 2 दिन:
20 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 3:52 से अमावस्या तिथि प्रारंभ हो रही है जो 21 अक्टूबर मंगलवार 5:59 शाम तक रहेगी।
माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल और महानिशा काल में की जाती है। जो 20 अक्टूबर को की रात में पड़ रही है।
सामान्यतः नवरात्र 9 दिन की होती है किंतु इस बार नवरात्रि भी 10 दिन की हुई थी।
इसी प्रकार इस बार का दीपावली का दीपावली का उत्सव पांच की बजाय 6 दिन का हो रहा है।