पाकिस्तान सरकार आतंकी अजहर मसूद को देगी 14 करोड रुपए!
संवाददाता
14 May 2025
अपडेटेड: 11:42 AM 0thGMT+0530
पाकिस्तान सरकार आतंकी अजहर मसूद को देगी 14 करोड रुपए!
अजहर मसूद के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्यालय पर भारत ने एयर स्ट्राइक की थी। इन हवाई हमलों में जैश के मुख्यालय को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। इसके अलावा उसके परिवार के ही 10 लोग मारे गए थे। 4 अन्य लोग उसके करीबी थे, जो मारे गए।
Wed, 14 May 2025
पाकिस्तान की सरकार ने भारत के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। उसकी इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा खूंखार आतंकी अजहर मसूद को ही मिलता दिख रहा है। अजहर मसूद के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्यालय पर भारत ने एयर स्ट्राइक की थी। इन हवाई हमलों में जैश के मुख्यालय को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। इसके अलावा उसके परिवार के ही 10 लोग मारे गए थे। 4 अन्य लोग उसके करीबी थे, जो मारे गए। अब इन सभी लोगों की एवज में 14 करोड़ रुपये अजहर मसूद और उसके करीबियों के परिवारों के खाते में जाएंगे। इस तरह पाकिस्तान सरकार की ओर से मदद के नाम पर जारी रकम सीधे तौर पर आतंकियों और उनके परिवारों को मदद देगी।
भारत से तनाव के बीच कंगाल पाकिस्तान पर IMF का मरहम, मिली 8400 करोड़ की दूसरी किश्त!
भारत से तनाव और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के बीच पाकिस्तान को IMF से लोन की दूसरी किश्त मिल गई है। पाक के सैंट्रल बैंक ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।
*भारत से भारी तनाव के बीच खस्ताहाल अर्थव्यवस्था से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने जानकारी दी कि देश को IMF के एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी प्रोग्राम के तहतकरीब 1.02 अरब डॉलर (करीब 8400 करोड़ रुपए) की दूसरी किश्त प्राप्त हुई है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि पाकिस्तान पर विदेशी मुद्रा कर्ज लगभग 10.89 लाख करोड़ रुपए (दिसंबर 2024 तक) है।
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया और कड़ा ऐक्शन लिया था। पहले से कर्ज के कारण गले तक डूबे पाकिस्तान पर भारत की यह स्ट्राइक इस तरह रही कि उसे IMF से लोन की गुहार लगानी पड़ी।
बीते शुक्रवार को IMF ने पाक को राहत देते हुए लोन की मंजूरी दी थी।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने बुधवार को बताया कि IMF से लोन की दूसरी किश्त मिल गई है। यह राशि 16 मई को समाप्त हो रहे सप्ताह में पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में जोड़ी जाएगी।