टीएमसी सांसदों के बीच छिड़ी जंग
संवाददाता
8 April 2025
अपडेटेड: 6:49 AM 0thGMT+0530
स्क्रीनशॉट शेयर कर किया दावा
स्क्रीनशॉट शेयर कर किया दावा
भाजपा आईटीसेल प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि टीएमसी सांसदों के बीच चुनाव आयोग के मुख्यालय में तीखी बहस हुई है। ज्ञापन जमा करने के दौरान एक सांसद के संसद सत्र को छोड़ने से विवाद शुरू हुआ, जो बाद में व्हाट्सएप ग्रुप में भी फैल गया है।
भाजपा आईटीसेल प्रमुख अमित मालवीय ने टीएमसी सांसदों के बीच झगड़े का आरोप लगाया है। वही उन्होंने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि टीएमसी के सासंदों की आपस में नहीं बन रही।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 4 अप्रैल 2024 को दो टीएमसी सांसदों के बीच भारत के चुनाव आयोग के मुख्यालय में सार्वजनिक तकरार हुई, जहां वे एक ज्ञापन जमा करने गए थे। ऐसा लगता है कि पार्टी ने अपने सांसदों को संसद कार्यालय में इकट्ठा होने और ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद चुनाव आयोग जाने का निर्देश दिया था। हालांकि, ज्ञापन लेकर जा रहे सांसद ने संसद की बैठक को छोड़ दिया और सीधे चुनाव आयोग चले गए थे।
मालवीय ने आगे बताया, ‘इससे एक अन्य सांसद नाराज हो गए, जिन्होंने आयोग में आमने-सामने की मुलाकात के दौरान उनसे सवाल-जवाब किया। वही इसके बाद दोनों के बीच गरमागरम बहस हुई, साथ ही जिसमें वे एक-दूसरे पर चिल्लाए। इतना ही नहीं, एक सांसद ने मौजूद पुलिस कर्मियों से हस्तक्षेप करने को कहा। मामला जल्दी ही बढ़ गया और यह ममता बनर्जी तक पहुंचा, जिन्होंने कथित तौर पर दोनों सांसदों से शांत होने को कहा।’
लेकिन मतभेत यहीं खत्म नहीं हुआ। साथ ही यह ‘AITC MP 2024’ व्हट्सएप ग्रुप में फैल गया है, जहां विरोधी गुटों ने अपनी-अपनी तरफदारी की और तीखी बातें कीं। और इस सबके बीच एक सवाल अभी भी बना हुआ है। आखिर “बहुमुखी अंतरराष्ट्रीय महिला” कौन है? यह रहस्य दुनिया के लिए हल करने वाली पहेली है।