आज का राशिफल (9 April 2025)
संवाददाता
9 April 2025
अपडेटेड: 4:04 AM 0thGMT+0530

आज का पंचांग–
9 अप्रैल 2025 बुधवार
विक्रम संवत 2082
चैत्र माह शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि , 10:55 रात तक–
सूर्योदय — 6:15 a.m
सूर्यास्त –6:41 p.m
राहु काल — 12:28 pm से 02:01 pm तक ।
राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 9 अप्रैल बुधवार का दिन —-
आईए जानते हैं—-मेष से लेकर मीन राशियों तक का राशिफल ।
मेष
रुके हुए कार्य पूरे होंगे।सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा ।भूमि और संपत्ति संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। यात्रा के योग हैं ।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग –गुलाबी
शुभ अंक–6
उपाय—सूर्य को जल चढ़ाएं। शाम के समय तुलसी जी में दीपक लगाएं।
वृषभ
शांति व धैर्य बनाकर कार्य को पूरा करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। वाद विवाद से बचें। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है ।जोखिम भरा निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।मानसिक तनाव हो सकता है।
शुभ रंग– लाल
शुभ अंक –2
उपाय — गरीबों को अन्न का दान करें।
मिथुन
मान सम्मान के अवसर मिलेंगे ।कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी ।माता-पिता सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग– हरा
शुभ अंक -5
उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क
भाग दौड़ भरा दिन है ।पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी । तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा ।समझदारी से कार्यों को पूरा करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।संतान से अच्छा समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग –पीला
शुभ अंक–3
उपाय — गणेश जी की पूजा करें और गणेश मंत्र का जाप करें।
सिंह
जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। सोच समझ कर, बड़ों की सलाह से कार्य करें। सहयोगियों का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा ।यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग –ग्रे
शुभ अंक–6
उपाय — बड़े बुजुर्गों की सेवा करें और गरीबों को भोजन कराएं।
कन्या
वाद विवाद से बचें ।शांति व धैर्य के साथ कार्य पूरे होंगे। धन आगमन के अवसर मिलेंगे ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग– नीला
शुभ अंक–7
उपाय — गणेश मंत्र का जाप करें।
ॐ गं गणपति नमः
तुला
आकस्मिक सफलताओं का योग है। समस्याओं का समाधान होगा। मेहनत से सभी कार्य पूर्ण होंगे ।भाग्य का साथ मिलेगा ।पारिवारिक जिम्मेदारियों में धन खर्च होगा ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग– आसमानी
शुभअंक –9
उपाय — पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं।
वृश्चिक
मान सम्मान का स्वाभिमान की रक्षा होगी। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। भूमि संबंधी कार्य पूरे होंगे। शारीरिक समस्या के योग हैं ।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग -नीला
शुभ अंक –2
उपाय — गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और गणेश मंत्र का जाप करें।
धनु
सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।रुके हुए कार्य पूरे होंगे ।परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग –बैंगनी
शुभ अंक –8
उपाय –हनुमान जी की पूजा करें और पीपल में जल चढ़ाएं।
मकर
चुनौती पूर्ण दिन हो सकता है।कार्य की अधिकता से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है ।आर्थिक दृष्टि से लाभ की स्थितियां बन रही हैं ।संपत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें। पारिवारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं।
शुभ रंग –आसमानी
शुभ अंक –6
उपाय– गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं।
कुंभ
सामाजिक पारिवारिक जिम्मेदारी अधिक रहेगी ।आय में बढ़ोत्तरी के योग हैं ।अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है ।परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। सुख शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग –सुनहरा
शुभ अंक –7
उपाय — अन्न का दान करें।
मीन
भाग दौड़ भरा दिन रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। समझदारी और धैर्य से काम संपन्न कर लेंगे। किए गए कार्यों की सराहना होगी ।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संपत्ति के मामले में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें ।परिवार में आनंद का माहौल रहेगा।
शुभ रंग– पीला
शुभ अंक –3
उपाय — गाय को हरा चारा खिलाएं