ट्रंप का टैरिफ वार अमेरिका पर पड़ रहा भारी: अमेरिका के मक्का और सोयाबीन के किसान बड़े मुश्किल में

khabar pradhan

संवाददाता

29 September 2025

अपडेटेड: 11:47 AM 0thGMT+0530

ट्रंप का टैरिफ वार अमेरिका पर पड़ रहा भारी: अमेरिका के मक्का और सोयाबीन के किसान बड़े मुश्किल में

29 सितंबर 2025 : अमेरिका कई देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाकर दुनिया भर में अपने आप को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहा हैं।
अमेरिका को ऐसा लगता है कि ऐसा करने से अमेरिका का कर्ज कम होगा और अर्थव्यवस्था में मजबूती मिलेगी।
लेकिन अब अमेरिका का टेरिफ उस पर ही भारी पड़ रहा है।
क्योंकि टैरिफ की वजह से कई देश अब अमेरिका का रूख नहीं कर रहे।
ट्रंप के टैरिफ वाॅर से अमेरिका के किसान भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

टैरिफ पड़ रहा उल्टा:
भारी टैरिफ की वजह से अमेरिका के सोयाबीन और मक्का के किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । क्योंकि उन्हें सोयाबीन और मक्का को दूसरे देशों में बेचने के लिए परेशानी हो रही है। सोयाबीन और मक्का का सबसे बड़ा ग्राहक है – चीन । भारी टैरिफ की वजह से अब चीन अमेरिका से सोयाबीन और मक्का नहीं खरीद रहा।

चीन के अलावा कुछ अन्य देश भी हैं, जो अमेरिका से सोयाबीन और मक्का नहीं खरीदना चाहते । इससे अमेरिकी किसान मुसीबत में आ रहे हैं।
सोयाबीन और मक्का को बाहर न बेचने से उनका घर चलना मुश्किल हो जाएगा।
चीन के अलावा रूस, ब्राजील भी अमेरिका से सोयाबीन और मक्का नहीं खरीदना चाहते। अमेरिका को शिकायत है कि भारत उससे मक्का नहीं खरीदता और भारत ने मक्का और सोयाबीन पर कोई दिलचस्पी भी नहीं दिखाई है।
यदि ऐसा होता है तो अमेरिका की अर्थव्यवस्था में उतार चढ़ाव आ सकता है । इससे अमेरिकी सीनेट और कांग्रेस के दबाव में ट्रंप घिर सकते हैं और उन्हें झुकना पड़ सकता है।

टिप्पणियां (0)