नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति ने किया फेसबुक पर सुसाइड का झूठा ड्रामा: मेटा अलर्ट ने पकड़ा झूठ
संवाददाता
6 August 2025
अपडेटेड: 11:52 AM 0thGMT+0530
6 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को मनाने का और उस पर दबाव बनाने के लिए सुसाइड करने का ड्रामा तैयार किया।
युवक ने बताया कि उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। उसे बुलाने के लिए और उस पर दबाव बनाने के लिए एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या करने के लिए एक पंखे में धोती का फंदा बनाकर उस पर लटकने का ड्रामा किया और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
कौन है वह युवक:
कालीबाड़ी फाल्तूनगंज के रहने वाले हरिशंकर उर्फ नन्हा ने आज बुधवार दोपहर पर यह ड्रामा किया। फेसबुक में लाइव जाकर पंखे में धोती का फंदा बनाकर लटकने का नाटक किया ।और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया ।
इस वीडियो पर मेटा ने संज्ञान लिया और ये
वीडियो देख कर डीजीपी ऑफिस को सूचना देकर वहां से बरेली पुलिस को सूचना दी । फेसबुक यूजर की जानकारी इकट्ठा करने के बाद पुलिस हरिशंकर के घर पहुंची तो वहां पंखे में सिर्फ दुपट्टा बंधा हुआ निकला।
पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
इसके पहले भी मेटा अलर्ट में छात्रा की बचाई थी जान:
कुछ समय पहले 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेटा के अलर्ट भेजने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और एक छात्रा की जान बचा ली। पुलिस ने बताया की एक 18 वर्षीय बेलघाट की निवासी एक छात्रा ने पंखे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया और फिर उसे गले में डाला और’ गुड बाय इन माय लाइफ ‘ good bye in my life’लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।
इस पोस्ट पर मेटा की तरफ से अलर्ट जारी हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ 19 मिनट के अंदर उसे छात्रा को बचा लिया।