स्वामी प्रसाद मौर्य को स्वागत में मिला थप्पड़, मचा बवाल
संवाददाता
6 August 2025
अपडेटेड: 10:35 AM 0thGMT+0530
6 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाने के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया।
स्वामी प्रसाद मौर्य आज फतेहपुर जा रहे थे। इसी बीच वह रायबरेली में कुछ देर रुके। सारस चौराहे पर कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे। तभी माला पहनाने के दौरान दो युवक आए और एक युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सिर पर पीछे से थप्पड़ जड़ दिया।
किंतु भीड़ ने इस युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी । काफी देर तक यहां अफरा तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी युवक को स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन से छुडा़या और अपने साथ ले गई।
स्वामी प्रसाद मौर्य जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और आज बुधवार को फतेहपुर जा रहे थे। इसी बीच कुछ देर के लिए रायबरेली में रुके। यहां पर सारस चौराहे पर पार्टी के कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाई जा रही थी। तभी एक व्यक्ति पीछे से आकर मौर्य को थप्पड़ जड़ देता है। और फिर पार्टी के कार्यकर्ताओं में युवक को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं की पिटाई से आरोपी युवक घायल हो गया। आरोपी युवक को पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समर्थको के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों में काफी नाराजगी है । और आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं । इस घटना के बाद उस क्षेत्र का माहौल गरमा गया है।