वक्फ संशोधन एक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
संवाददाता
20 May 2025
अपडेटेड: 7:40 AM 0thGMT+0530
वक्फ संशोधन एक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वक्फ (संशोधन) एक्ट, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज 20 May मंगलवार को पूरे दिन सुनवाई करेगा। सर्वोच्च न्यायालय से इस मामले में अंतरिम आदेश पारित करने की उम्मीद है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने इससे पहले सुनवाई 20 मई तक स्थगित कर दी थी, और कहा था कि वह तीन मुद्दों पर अंतरिम निर्देश पारित करने के लिए दलीलें सुनेगी।
अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू:
__सर्वोच्च न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। कपिल सिब्बल ने कहा कि वक्फ अल्लाह (ईश्वर) को दिया गया दान है और इसके अनुसार, संपत्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता – एक बार वक्फ, हमेशा वक्फ।
वक्फ कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, दोनों पक्षों को बहस के लिए मिलेंगे 2-2 घंटे… आ सकता है अंतरिम आदेश
वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का मुख्य उद्देश्य याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत प्रदान करना होगा, जिसमें सभी पक्षों की दलीलें अदालत के किसी अंतरिम निर्णय पर पहुंचने से पहले पेश की जाएंगी !
सुप्रीम कोर्ट आज वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ इस बात पर विचार करेगी कि मामले पर अंतिम निर्णय आने तक संशोधित कानून के क्रियान्वयन पर रोक लगाई जानी चाहिए या नहीं । CJI गवई के साथ जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह दूसरे जज होंगे । सुनवाई का मुख्य उद्देश्य याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत प्रदान करना है ।जिसमें सभी पक्षों की दलीलें अदालत के किसी अंतरिम निर्णय पर पहुंचने से पहले पेश की जाएंगी ।