अपराजिता में फूल ना आए तो क्या करें: अपनायें ये तरीका…

khabar pradhan

संवाददाता

11 October 2025

अपडेटेड: 1:09 PM 0thGMT+0530

अपराजिता में फूल ना आए तो क्या करें: अपनायें ये तरीका…

11 अक्टूबर 2025: इस मौसम में अपराजिता में भर भर कर फूल आते हैं।
अपराजिता के फूल बहुत सुंदर दिखते हैं और कई रंगों में आते हैं ।सफेद और नीले रंग के फूल इसकी देसी वैरायटी होती है ।आजकल कई रंगों के फूल हाइब्रिड वैरायटी में आने लगें है।

अगर आपके अपराजिता के पौधे में सिर्फ पत्तियां आ रही है और फूल नहीं आ रहे हैं या बहुत कम आ रहे है ,तो
इसके लिए हमें कुछ खास ख्याल रखना होगा। पौधे में देखभाल की जरूरत होती है पोषण की जरूरत होती है ।कुछ खाद डाल दें, जिससे आपका पौधा फूलों से भर जाएगा।

जानते हैं अपराजिता के पौधे में फूल पाने के लिए क्या करें:
खाद कैसे बनाएं कौन सी खाद का इस्तेमाल करें:

इस खाद को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच चायपत्ती, 2 केले के छिलके और 3-4 प्याज के छिलके को बारीक काट कर 1 लीटर पानी में 3-4 दिन तक डिकम्पोस्ट होने के लिए छोड़ दें। फिर 3-4 दिन बाद इस घोल को छानकर फिर इसमें 2 लीटर और पानी मिला दें।

इसके बाद पौधे की मिट्टी की अच्छी तरह गुडाई करें।
फिर पौधे की मिट्टी में इस घोल की150-200 ml घोल की मात्रा को पौधे में डालें।
इस लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल हर 15-20 दिन पर एक बार अवश्य करें। कुछ ही दिन में आपका पौधा फूलों से भर जायेगा।

आप इस लिक्विड फर्टिलाइजर को हरसिंगार,गुड़हल , पारिजात ,गुलाब जैसे और भी फूल वाले पौधों में बंपर फ्लावरिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते है ।

फूलों वाले पौधों में अधिक फूल पाने के लिए पोटेशियम मैग्नीशियम और नाइट्रोजन की अधिक जरूरत होती है। जो हमें केले के छिलके, प्याज के छिलके में भरपूर मात्रा में मिलता है । इस खाद का इस्तेमाल करने से पौधे में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। और पौधा स्वस्थ और फूलदार बनता है।

इसके अलावा पौधे को धूप भी पर्याप्त मात्रा में मिलना चाहिए। स्वस्थ रखने के लिए पौधे को 6 से 7 घंटे की धूप की जरूरत होती है। पर्याप्त पानी , खाद और धूप से पौधा स्वस्थ बनता है और फूलों का साइज बड़ा होता है।

टिप्पणियां (0)