रूस में वाट्सऐप पर रोक, सरकारी मैसेजिंग ऐप ‘मैक्स’ को अपनाने पर जोर

khabar pradhan

संवाददाता

13 February 2026

अपडेटेड: 12:50 PM 0thGMT+0530

रूस ने अमेरिकी कंपनी मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप को देश में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला रूसी कानूनों का पालन न करने के आरोप के चलते लिया गया है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि विदेशी तकनीकी कंपनियों को रूस के नियमों का पालन करना होगा, अन्यथा उन्हें बाजार से बाहर होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि रूस में पहले से ही स्नैपचैट, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर रोक लगाई जा चुकी है।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी समर्थित मैसेजिंग ऐप ‘मैक्स’ का उपयोग करें। पेसकोव के अनुसार, ‘मैक्स’ को आम लोगों के लिए एक विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है।

वाट्सऐप ने बयान जारी कर कहा है कि वह रूसी यूजर्स को जोड़े रखने के लिए प्रयास जारी रखेगा। हालांकि प्रतिबंध के बाद रूस में कई डोमेन नेम हटाए गए हैं और यूजर्स को अब वीपीएन के जरिए ही ऐप तक पहुंच मिल पा रही है।

टिप्पणियां (0)