कब मनाई जाएगी दीपावली – लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

khabar pradhan

संवाददाता

11 October 2025

अपडेटेड: 2:10 PM 0thGMT+0530

कब मनाई जाएगी दीपावली – लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

11 अक्टूबर 2025: दीवाली पूजा -लक्ष्मी पूजा -शुभ मुहूर्त आईए जाने

हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली की सही तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है । ऐसी स्थिति तब है, जब अमावस्या तिथि 2 दिन तक होती है । इस बार भी अमावस्या की तिथि दो दिन तक है और इसलिए लोगों में यह भ्रम है कि दीपावली 20 अक्टूबर को मनायेंगे या 21 अक्टूबर को।

अमावस्या तिथि का प्रारंभ –20 अक्टूबर शाम 3:44 से प्रारंभ हो रही है । और अमावस्या तिथि समाप्त हो रही है –21 अक्टूबर शाम 5:54 पर।

दीपावली में लक्ष्मी पूजन शाम के समय किया जाता है । इसलिए दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी ।

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त है– 20 अक्टूबर शाम 7:08 से 8:18 तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त है।

प्रदोष काल का मुहूर्त:
वही प्रदोष काल शाम 5:46 से रात 8:18 तक है ।प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में की गई पूजा घर में सुख समृद्धि धन वैभव लाती है।

दीपावली के दिन महालक्ष्मी भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।
दीपावली में लक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न में प्रदोष काल में करना सबसे शुभदायक होता है।

फैक्ट्री कारखाने में पूजन का शुभ मुहूर्त:
जो लोग फैक्ट्री में ,कारखाने में, दुकान में लक्ष्मी जी का पूजन करते हैं, वे लोग 20 अक्टूबर दीपावली के दिन दोपहर में 2:36 से लेकर शाम को 4:07 तक पूजन कर सकते हैं ।इस समय में पूजन करना विशेष शुभदायक होगा।

व्यापारी वर्ग जो स्थिर लग्न में पूजन ना कर सके, उनके लिए शुभ मुहूर्त:

जो लोग स्थिर लग्न में पूजन नहीं कर पाते वे निशीत काल में लक्ष्मी जी का पूजन कर सकते हैं । निशीत काल बहुत ही महत्वपूर्ण काल होता है । यह रात्रि में 11:41 से रात्रि में 12:31 तक का समय होगा।

इसके अलावा जो लोग निशीत काल में भी लक्ष्मी पूजन नहीं कर पाते ,उन्हें सिंह लग्न का मुहूर्त विशेष फलदाई हो सकता है । सिंह लग्न का मुहूर्त है -रात्रि में 1:40 से रात्रि में 3:54 तक। यह सिंह लग्न लक्ष्मी पूजन के लिए बहुत ही उत्तम और महत्वपूर्ण अलौकिक मुहूर्त है । इसलिए सभी लोग मां लक्ष्मी जी के पूजन के लिए जो मुहूर्त आपके कार्य क्षेत्र के अनुसार सुविधाजनक हो, उस मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

2025 में 20 अक्टूबर 2025 सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी। आईए जानते हैं इन पांच दिवसीय त्योहार की तिथियां –
18 अक्टूबर शनिवार -धनतेरस
19 अक्टूबर रविवार -नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली )
20 अक्टूबर सोमवार – दीपावली
21 अक्टूबर मंगलवार -गोवर्धन पूजा

22 अक्टूबर 2025 बुधवार- भाई दूज

टिप्पणियां (0)