कौन है अंशुल उर्फ भूरी जो यासीन मछली के लिए दिल्ली से खरीदता था ड्रग्स: बैंकिंग ट्रांजैक्शन से खुला राज
संवाददाता
25 September 2025
अपडेटेड: 1:04 PM 0thGMT+0530
25 सितंबर 2025 : राजधानी का बहुचर्चित ड्रग्स मामले में यासीन और शाहबर मछली समेत 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है । इसमें जो खुलासे हुए हैं ,वह बहुत ही हैरान करने वाले हैं। यासीन और अन्य आरोपियों के बीच ड्रग्स सप्लाई को लेकर बैंकिंग ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं । इसके अलावा मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी सामने आ गई है ।
अंशुल ने कहां से खरीदी ड्रग्स:
अंशुल का एक साथी अमन था। अंशुल दिल्ली में विशाल से ड्रग्स खरीद कर लाता था और यासीन मछली को सप्लाई करता था ।पुलिस को यासीन ,अंशुल ,विशाल और अमन के बीच बैंकिंग ट्रांजैक्शन की पुख्ता सबूत मिले हैं । विशाल इस मामले में फिलहाल फरार चल रहा है।
पुलिस ने चालान बनाया:
पुलिस ने सैफुद्दीन ,शाबरुख, यासीन मछली, शाहवर मछली, अंशुल, बेंचामत ,ओविंन्ना ,अमन ,लारिब और शाकिर के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है । कोर्ट में उनके खिलाफ 26 सितंबर को बहस शुरू की जाएगी।
पुलिस ने किसे बनाया आरोपी:
इस मामले में डॉक्टर रहीम मलिक, मोनिस, उमेर पट्टी ,विशाल और सनव्वर को आरोपी बनाया गया है। जो अभी फिलहाल फरार है ।उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
जानते हैं मामले की शुरुआत कहां से हुई:
सैफुद्दीन और शाहरुख मछली को 18 जुलाई 2025 को क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।
शाहरुख मछली ने अपने मेमोरेंडम में बताया था कि सनव्वर और डॉक्टर रहीम से ड्रग्स खरीदते थे ।सैफुद्दीन ने शाहरुख मछली ,यासीन, उमेर, मोहनिश,ओबिन्ना जो एक नाइजीरियाई व्यक्ति है ,इससे ड्रग खरीदना बताया था।
यासीन और शाहवर मछली को 23 जुलाई को ड्रग्स खरीदने में गिरफ्तार किया गया। यह ड्रग्स अमन से खरीदा जाता था । यासीन के बैंक ट्रांजैक्शन भी अंशुल के साथ पाए गए हैं।
क्राइम ब्रांच ने सैफुद्दीन के मेमोरेंडम के आधार पर ओबिन्ना ,जो नाइजीरियाई युवक है ,उसको गिरफ्तार किया । उसने अपने साथी थाईलैंड की महिला बेंजामत के साथ काम करना बताया । जब बेंचामत को गिरफ्तार किया ,उसके पास 2.95 ग्राम एमडी जफ्त की गई । 8 अगस्त को सनव्वर के भाई शाकिर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया।
सनावर अपने भाई शाकिर के घर छुआ था । पुलिस जब उसकी तलाश में शाकिर के घर पहुंची तो सनव्वर वहां से भागता हुआ मिल गया । इसके बाद पुलिस ने शाकिर के खिलाफ भी सनव्वर को संरक्षण देने का मामला दर्ज कर दिया। शाकिर का कनेक्शन ड्रग्स के साथ पुलिस को मिला और पुलिस ने उसे भी आरोपी बना दिया।
26 सितंबर को इन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में बहस होगी। अपराध सिद्ध होने पर सजा मिलेगी।