किसने दी टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी…
संवाददाता
22 April 2025
अपडेटेड: 1:24 PM 0ndGMT+0530

टाइगर श्रॉफ को लेकर हाल में एक ऐसी खबर आ रही जिसे जानने के बाद लोग भी हैरान हो रहे हैं ।टाइग जलर श्रॉफ को जान से मारने के लिए 2 लाख की सुपारी दी गई है । टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी के बारे में जैसे ही पुलिस को पता चला ।तो पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी ।लेकिन जैसे ही इन्वेस्टिगेशन शुरू हूई तो यह पता चला कि यह खबर फर्जी है ।अब इस फर्जी सूचना के बारे में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को इन्फॉर्म करने के लिए एक 35 साल के पंजाबी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दावा किया है कि टाइगर को मारने के लिए 2 लाख रुपए दिए गए थे । पुलिस में कथित तौर पर झूठी सूचना फैलाने के लिए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी के पहचान मनीष कुमार सुरेंद्र सिंह के रुपए हूई है। आरोपी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले मनीष कुमार ने सोमवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर ये दावा किया ।
सुरक्षा कंपनी ने बताया कि कुछ लोग टाइगर को मारने की साजिश कर रहे हैं ।इसके अलावा आरोपी ने बताया हत्या करने के लिए एक हथियार और दो लाख रुपए की सुपारी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था तुरंत सक्रिय हो गई। हालांकि तथ्यों की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि मनीष कुमार ने कंट्रोल रूम को गलत जानकारी दी थी ।