नगर निगम कर्मी के छोटे भाई की सरेआम चाकू मारकर हत्या, कहां का है मामला?
संवाददाता
26 June 2025
अपडेटेड: 7:49 AM 0thGMT+0530
Bhopal Crime News
भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध ने प्रशासन और कानूनी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ताजा मामले में नगर निगम के फायरकर्मी के सामने उसके छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या करने की वारदात सामने आई है।
घटना बुधवार रात 10-11 बजे के आसपास की है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम में फायरकर्मी के सामने उसके छोटे भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना एक रेस्टोरेंट के सामने हुई। फायरकर्मी सूरज मोरे और उसका आशीष रेस्टोरेंट में चाय पी रहे थे। आशीष का किसी लड़की को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था।
मामला बढ़ा तो आशीष ने कॉल करके आकाश को बुला लिया। ऐसे में दूसरे पक्ष के लोग भी इकट्ठा हो गए। दोनों गुटों में चाकूबाजी हुई। इसमें आकाश और एक युवक को गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पुलिस ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है।
इस पूरे मामले में अवध राठौड़ और तरुण कुशवाह पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।