अजीबोगरीब घटना: अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी:जन्मदिन पर 103 वर्ष की बुजुर्ग महिला फिर हुई जिंदा:
संवाददाता
14 January 2026
अपडेटेड: 4:09 PM 0thGMT+0530
नागपुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां 103 वर्ष की एक महिला, जिसे लोगों ने मृत मान लिया था और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी । तभी वह दोबारा जिंदा हो गई। इसी दिन महिला का जन्मदिन भी था। इसी जन्मदिन के दिन 103 वर्ष की बुजुर्ग महिला की सांसें थम गई । लोगों ने उसे मृत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, किंतु बुजुर्ग महिला मौत को मात देकर लौट आई ।
नागपुर जिले के रामटेक से 103 साल की बुजुर्ग महिला गंगा बाई साखरे को मृत समझ अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी चल रही थी। रिश्तेदारों को संदेश भेज दिया गया था और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। गंगाबाई को नई साड़ी पहनाई गई, हाथ पैर बांध दिए गए ,नाक में कपास की रूई भी रख दी गई थी। लोग अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने भी लगे थे ,तभी उनके पोते राकेश साखरे का ध्यान गंगाबाई के पैर की उंगलियों पर गया । महिला के पैर की उंगलियां अचानक हिलने लगी। जिससे परिवार वाले खुशी से दंग रह गए । तुरंत नाक में रखी हुई रूई निकाल ली गई । तभी गंगाबाई ने जोर से सांस ली और मृत समझी हुई महिला जीवित हो गई।
नागपुर जिले के रामटेक की यह घटना किसी चमत्कार से काम नहीं है ,जहां जिंदगी लौटी, उसका उत्सव मनाया गया।
जीवित होने की बात सामने आते ही पल भर में शोक का माहौल खुशी और आश्चर्य में बदल गया । शव वाहिनी को वापस भेज दिया गया, शोक मंडप हटा दिया गया और सबने केक काटकर जन्मदिन मनाया।