अनिल कपूर की आने वाली फिल्म सूबेदार का टीजर हुआ आउट : 5 मार्च को होगी रिलीज:
संवाददाता
13 February 2026
अपडेटेड: 4:19 PM 0thGMT+0530
अनिल कपूर की आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ 5 मार्च को होगी रिलीज:
जीवन से जूझने की कहानी है- सूबेदार
अनिल कपूर की आने वाली फिल्म सूबेदार का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीज़र की शुरुआत अनिल कपूर और फैजल मलिक के सीन से होता है। टीजर में दिखाया गया है कि अनिल कपूर के आसपास बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, जिससे उन्हें बेहद गुस्सा आता रहता है और वे उस पर काबू भी करते रहते हैं और फिर अंत में उनका गुस्सा फूट पड़ता है और फिर वह एक एक्शन मोड में नजर आते हैं ।

कहानी की पृष्ठभूमि बुंदेलखंड क्षेत्र पर आधारित:
फिल्म की कहानी बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। टीजर में अनिल कपूर की आवाज में बुंदेलखंडी बोली में एक डायलॉग पर सुनाई देता है ,जिसमें वह कहते हैं कि ‘लाला हमसे ना भिडियों’।
इसका मतलब है- बेटा हमसे ना टकराना।
टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट भी जारी कर दी है। आने वाली 5 मार्च को फिल्म -सूबेदार, ओटीटी प्लेटफॉर्म ,प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ।
अनिल कपूर ने भी फिल्म के टीज़र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है। यह गलत आदमी से पंगा ले लिया इसके साथ रिलीज डेट कभी अलग किया है यह प्राइम वीडियो पर 5 मार्च यानी होली के मौके पर रिलीज होगी। इसमें राधिका मदान ,सौरभ शुक्ला और फैजल मलिक, अहमद की भूमिका में नजर आएंगे ।
फिल्म की कहानी में राधिका मदान एक्टर की बेटी श्याम का किरदार निभायेगी और अनिल का नाम अर्जुन मौर्य है । बेटी के साथ अपने रिश्तों को सुलझाने की कोशिश करते दिखाई देंगे । साथ ही घर परिवार के लिए दुश्मनों से भिड़ते हुए भी नजर आएंगें। इस फिल्म के डायलॉग को सुरेश त्रिवेदी और सौरभ द्विवेदी ने लिखा है । अनिल कपूर के खाते में कई आने वाली फिल्में शामिल हैं। वे सूबेदार के अलावा , जल्द ही ‘अल्फा’ में भी दिखाई देगें।

जीवन से जूझने की कहानी है- सूबेदार
अभी हाल ही में फिल्म आई थी वाॅर -2, जिसमें अनिल कपूर के दमदार एक्शन के बाद अब एक नई फिल्म सूबेदार में जबरदस्त एक्शन और गंभीर अंदाज में नजर आने वाले हैं- अनिल कपूर।
ये फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरी हुई है । कई भावनाओं और पारिवारिक, सामाजिक परेशानियों से जूझते हुए एक शख्स की कहानी है, जो सैनिक होते हुए भी जिंदगी में आई हुई चुनौतियों से लड़ने के लिए पूरी जान लगा देता है। सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी है, जो आम नागरिक के रूप में जीवन की चुनौतियों से जूझते हैं और अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को संभालते हैं ।
अनिल कपूर के लिए फिल्म सूबेदार बेहद खास है क्योंकि पिछले साल उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक पोस्टर रिलीज किया था ,जिसमें उन्होंने इस फिल्म के बारे में पहली बार जानकारी दी थी । यह फिल्म सच्ची कहानी से प्रेरित है और इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी का है ।
