6 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
अमेरिका ईरान शांति समझौता- क्या खत्म हो सकता है यह टकराव:
अमेरिका और ईरान की लंबे समय से चल रही जंग अब खत्म होने की कगार पर बढ़ सकती है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के लिए एक 14 सूत्रीय समझौते की शर्तें रखी गई है। इस समझौते पर तेजी से बातचीत आगे बढ़ रही है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह समझौता जल्दी ही अंतिम रूप ले सकता है।
आईए जानें क्या है ये 14 सूत्रीय संभावित शर्तें:
1..ईरान अपने यूरेनियम भंडार को देश के बाहर स्थानांतरित करेगा।
2..हार्मुज स्ट्रीट में सभी व्यापारिक और तेल जहाज की आवाजाही को सामान्य स्थिति में लाया जाएगा।
3..समझौते के तुरंत प्रभाव से युद्ध विराम की घोषणा की जाएगी । जिससे सभी सैन्य गतिविधियां तत्काल प्रभाव से रोक दी जाएगी।
4..ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को एक निर्धारित अवधि के लिए अस्थाई रूप से रोकना होगा।
5..ईरान को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी परिस्थिति में वह परमाणु हथियार कार्यक्रम विकसित नहीं करेगा।
6..विदेश में फंसे हुए अरबों डॉलर के फंड को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।
7.अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
8..अगले एक महीना के लिए आगे की बातचीत का एक तय समय निर्धारित किया जाएगा।
9..संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों की निगरानी के लिए अधिक अधिकार प्रदान किए जाएंगे।
10..बिना पूर्व सूचना के या अचानक किसी भी स्नैप इंस्पेक्शन की अनुमति अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को दी जाएगी।
11.भूमिगत परमाणु सुविधाओं पर सख्त नियंत्रण या अस्थाई रोक जैसी शर्तें लागू की जाएगी।
12..भविष्य में कभी भी ईरान को यूरेनियम संवर्धन की एक सीमित स्तर तक अनुमति दी जा सकती है।
13..यदि ईरान इन समझौते की शर्तों का उल्लंघन करें तो समझौते की अवधि बढ़ाने पर या सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा।
14..इन शर्तों का उद्देश्य एक व्यापक और स्थाई परमाणु समझौते के लिए रोड मैप तैयार करना होगा।
इन 14 सूत्रीय पन्नों के दस्तावेज तैयार किया जा रहे हैं जिस पर अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है।
यदि इस समझौते पर सहमति बनती है तो युद्ध की समाप्ति की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है । इसके बाद 30 दिनों की एक विस्तृत वार्ता शुरू होगी। जो अंतिम शांति समझौते की शर्तें तय करेगी। इन समझौते के तहत समुद्री रास्तों पर प्रतिबंध धीरे-धीरे हटाए जाएंगे और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने हेतु प्रावधान बनाए जाएंगे।
यदि यह शांति वार्ता सफल नहीं होती है तो अमेरिका सैन्य विकल्प या नाकाबंदी जैसे कदम फिर से लागू करने पर विचार कर सकता है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि समझौते को अंतिम रूप देने के लिए काफी चुनौतियां हैं जिसमें समय लग सकता है इसके लिए 48 घंटे बेहद अहम हो सकते हैं।
इस शांति वार्ता पर बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को रोक दिया है। यह ऐसा मिशन है जिसमें हार्मोन स्ट्रीट या जलडमरूमध्य से जहाज की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू किया गया था । किंतु यह अभियान सफल नहीं हो पाया है और इस मिशन के बाद से हार्मोन स्ट्रीट पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में भी काफी तनाव फैल गया । इस बीच कई कंटेनर जहाज पर हमला भी हुआ। कई चालक दल के सदस्य घायल भी हुए।
अब आगे देखना होगा इन 14 सूत्रीय समझौतों से शांति वार्ता के तहत हार्मोन स्ट्रीट खुलेगा या फिर संकट और बढ़ेगा।


Leave a Reply