असम में वायुसेना का सुखोई-30 लापता, जोरहाट से उड़ान के बाद टूटा संपर्क

khabar pradhan

संवाददाता

6 March 2026

अपडेटेड: 12:56 PM 0thGMT+0530

असम में वायुसेना का सुखोई-30 लापता, जोरहाट से उड़ान के बाद टूटा संपर्क

6 मार्च 2026
नई दिल्ली l असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लापता हो गया। जानकारी के अनुसार विमान ने गुरुवार शाम जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन शाम 7:42 बजे इसके साथ संपर्क टूट गया। इसके बाद वायुसेना ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

वायुसेना के अनुसार विमान में दो पायलट सवार थे। उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के बाद विमान की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और अन्य संसाधन लगाए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह विमान प्रशिक्षण मिशन पर था।

सुखोई-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का सबसे शक्तिशाली और उन्नत लड़ाकू विमान माना जाता है, जिसे रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने विकसित किया है। यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर और समुद्री लक्ष्यों पर हमले करने में सक्षम है।

अधिकारियों के अनुसार जिस इलाके में विमान का संपर्क टूटा, वह घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र वाला है, जिससे खोज अभियान में कठिनाई आ रही है। वायुसेना और स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार विमान और उसमें सवार पायलटों की तलाश में जुटी हुई है।

टिप्पणियां (0)