14 साल की लड़की को महिलाओं के एक गैंग ने किया अगवा

असल कहानी जान पुलिस के उड़े होश

घर से भागी 14 साल की किशोरी को तीन महिलाओं ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से बहला-फुसलाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक अहियापुर थाना क्षेत्र के मकान में बंद रखा और अमानवीय हरकत की। मार्च को किसी तरह भागी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है और गिरोह की पहचान कर रही है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 साल की एक लड़की को घर से भागने के बाद तीन महिलाओं के एक गिरोह ने अगवा कर लिया। उसे अहियापुर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन मोहल्ले में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ तीन लोगों ने अमानवीय हरकत की। किसी तरह शाम को वह उन महिलाओं के चंगुल से भाग निकली और घर पहुंची। इसके बाद अपनी मां के साथ महिला थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किशोरी की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दोपहर 12 से 1 बजे के बीच घर से गुस्सा होकर निकल गई थी। एक परिचित के ई-रिक्शा में बैठकर कल्याणी चौक पहुंची। घूमते-घूमते शाम छह बजे रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जंक्शन पर तीन अनजान महिलाएं उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गईं। इन महिलाओं ने उसे अज्ञात जगह पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान तीन लोगों ने उसके साथ गलत काम किया।
पीड़िता के मां का कहना है कि जंक्शन से बहला-फुसलाकर ले जाने वाली महिलाएं देह व्यापार चलाने वाले गिरोह से जुड़ी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में एक मकान के अंदर बच्ची को बंधक बनाकर रखा गया था। वहां कई और लड़कियां भी थीं। किसी तरह वह वहां से भाग निकली और महिला थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई।

वहीं पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि बैरिया में उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और उससे देह व्यापार कराया जाने लगा। कई लड़कों ने कमरे में उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर डराया जाता था। वहां कई और लड़कियां भी थीं, जिनकी हालत भी वैसी ही थी। लेकिन, किसी के पास भागने का कोई रास्ता नहीं था। किशोरी ने बताया कि उसे दिन-रात पहरे में रखा जाता था। एक दिन मौका पाकर वह भाग निकली और सीधे महिला थाने पहुंची।
महिला थानेदार अदिति कुमारी ने बताया कि तीन दिन पहले किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। अब जब वह खुद लौटी तो उसने बताया कि वह प्रेमी के झांसे में आकर घर से भागी थी। लेकिन, प्रेमी ने ही उसे बेसहारा छोड़ दिया। वह जंक्शन पर भटक रही थी, तभी दो महिलाएं आईं। उन्होंने नौकरी और रहने की जगह देने का लालच देकर उसे बैरिया ले गईं।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक संगठित गिरोह है। यह गिरोह स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कमजोर लड़कियों को निशाना बनाता है और उन्हें इस धंधे में धकेल देता है। पुलिस पूछताछ कर गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Related Posts

ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

चिराग पासवान की सियासी राह में चुनौतियां

जेडीयू के समर्थन पर टिका है एलजेपी का भविष्य लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान की सियासी महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार की राजनीति में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!