आईटीआई संबद्धता मानदंड 2025 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न

khabar pradhan

संवाददाता

30 January 2026

अपडेटेड: 12:44 PM 0thGMT+0530

प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा है कि प्रदेश में अब कौशल प्रशिक्षण को केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे सीधे रोजगार के अवसरों और उद्योगों की वास्तविक जरूरतों से जोड़ा जा रहा है। इसी दिशा में आईटीआई संबद्धता मानदंड–2025 को एक मजबूत और भविष्यदृष्टा कदम बताया गया है, जिससे प्रशिक्षण संस्थान अधिक जिम्मेदार, सक्षम और उद्योगोन्मुख बन सकेंगे।

राज्य मंत्री टेटवाल गुरुवार को भोपाल के ग्लोबल स्कूल पार्क में आयोजित आईटीआई संवाददाता–2025 कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए संबद्धता मानदंडों से प्रशिक्षण व्यवस्था में एकरूपता और पारदर्शिता आएगी, जिससे संस्थानों के संचालन में स्पष्टता सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि इन नए मानकों के लागू होने से न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि उद्योगों को भी उनकी मांग के अनुसार प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा। राज्य मंत्री टेटवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए इसे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

टिप्पणियां (0)