आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 2 वर्षीय मासूम वैभव तालाब में गिर गया

khabar pradhan

संवाददाता

4 March 2025

अपडेटेड: 9:25 AM 0thGMT+0530

बच्चे के तालाब में गिरने के बाद बचाने के लिए मां ने भी तालाब में छलांग लगा दी। महिला को तो बचा लिया गया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका है।

आगरा के खंदौली में घर के बाहर खेल रहा मासूम तालाब में गिर गया। ये देख उसे बचाने के लिए मां भी तालाब में कूद पड़ी। वो भी तालाब में डूबने लगी। ग्रामीणों ने महिला को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका।

खंदौली के पेतखेड़ा निवासी अजय जूरैल का घर तालाब के किनारे है। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अजय की पत्नी विनीता घर के बाहर काम कर रही थी। दो वर्षीय मासूम बेटा वैभव घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय वैभव घर के सामने बने तालाब में जा गिरा। ये देख उसे बचाने के लिए मां विनीता दौड़ पड़ी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वैभव को बचाने के लिए वो भी तालाब में कूद गई। वो मासूम तक तो नहीं पहुंच सकी, बल्कि खुद भी डूबने लगी।

इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगाकर विनीता को तो बचा लिया, लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे की तलाश के लिए गोताखोरों के तालाब में उतार दिया गया है। वहीं बच्चे की डूबने की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

टिप्पणियां (0)