आज का राशिफल 18 May 2025

khabar pradhan

संवाददाता

18 May 2025

अपडेटेड: 6:50 AM 0thGMT+0530

आज का राशिफल 18 May 2025

Horoscope for Sunday, May 25, 2025...

आज का पंचांग:
18 May Ka Panchang: 18 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है ,और शुभ योग का संयोग रहेगा।
आज के दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:44 − 12:36 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 17:05 − 18:43 मिनट तक रहेगा।

मेषः
पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से आपसी समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार और समझ वढ़ेगी, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। संपत्ति के मामलों में कोई नया अवसर सामने आ सकता है, लेकिन निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ें।
शुभ रंगः मैरून,
शुभ अंक: 3
उपाय: गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

वृषभः
परिवार में थोड़ी बहुत समस्याएँ हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में ध्यान रखें और बचत को प्राथमिकता दें। व्यापार में पुराने संपकों का उपयोग करने से लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में संवाद बढ़ाने का प्रयास करें। शिक्षा के क्षेत्र में आप नई उपलब्धियों की ओर बढ़ेंगे। नौकरी में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ सामने आ सकती हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति में निवेश के लिए सही समय है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। छोटी परेशानियों को अनदेखा करें।
शुभ रंग :हरा,
शुभ अंक: 2
उपायः चावल, चीनी और नमक का दान करें।

मिथुनः
पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। व्यापार में नई योजनाएँ बनाना फायदेमंद होगा। दाम्पत्य जीवन में साथी के साथ अच्छे पल विताने का मौका मिलेगा। शिक्षा में नई जानकारियों का अधिग्रहण करेंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति में किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
शुभरंगः सुनहरा,
शुभ अंक: 6
उपाय: पक्षियों को पाँच तरह के अनाज खिलायें।

कर्क:

आज का दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार और समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति के मामले में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। सुख और समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाएँ।
शुभरंगः पीला
शुभ अंकः 3
उपायः ओम नमः शिवाय का जाप करें।

सिंहः

आज का दिन रूके हुए कार्य करने के लिए ठीक है।पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार और स्नेह बढ़ेगा। शिक्षा में सफलता के लिए मेहनत करें। नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति में निवेश करने का सही समय है। सुख-समृद्धि की दिशा में प्रयास करें। छोटी-मोटी परेशानियाँ आएँगी, लेकिन आप उन्हें आसानी से सुलझा लेंगें।
शुभ रंगः नीला,
शुभ अंकः 1
उपाय : ओम आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें।

कन्याः

पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। खर्चो पर नियंत्रण रखें अचानक कोई खर्च आ सकता है।व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार और समझ बढ़ेगा। शिक्षा में नई जानकारियाँ प्राप्त करेंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों की अपेक्षाएँ बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति में निवेश करने से पहले विचार करें।
शुभ रंगः पीला,
शुभ अंक: 6
उपाय: माता लक्ष्मी की आराधना करें।

तुलाः

आज का दिन शुभ रहेगा ।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्यार और सहयोग का माहौल रहेगा। शिक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। नौकरी में उच्च्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

शुभ रंगः धानी,
शुभ अंक: 3
उपाय: लक्ष्मी जी को को लाल रंग का पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिकः

पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार और समझ बढ़ेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी।नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी रखें। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। संपत्ति मैं निवेश के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंगः गुलाबी,
शुभ अंकः 8
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

धनुः

आज का दिन स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में कठिनाईयाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। नौकरी में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति के मामले में निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें। छोटी-मोटी परेशानियाँ आएँगी, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे।
शुभ रंगः लाल,
शुभ अंक: 2
उपाय: केसर और चंदन का तिलक लगाएं।

मकरः

पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन संवाद से समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में रिश्ता मजबूत होगा। शिक्षा में नई जानकारियों का अनुभव होगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों की अपेक्षाएँ बढ़ सकती हैं। बड़े बुजुर्गों की सलाह से सभी कार्यों में सफल होंगे। संपत्ति में निवेश के लिए समय अनुकूल है। माता-पिता की सलाह से कार्य करें।
शुभ रंगः भूरा,
शुभ अंकः 9
उपाय: शनिदेव को काला तिल अर्पित करें।

कुंभः

आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कठिनाईयाँ आ सकती हैं, लेकिन आपसी संवाद से समाधान निकल जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल व्यतीत होगा। शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति में निवेश करने से पहले विचार करें। सुख-समृद्धि प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत रहें।

शुभ रंगः बैंगनी,
शुभ अंक: 2
उपाय: हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं।

मीनः

आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशियां लायेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यापार में सफल परिणाम मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संपत्ति में निवेश करना अत्यधिक उत्तम रहेगा। नौकरी में किए गये कार्यों की सराहना होगी।
शुभ रंगः हरा,
शुभ अंकः 7
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

टिप्पणियां (0)