आटो सवार किन्नरों का रास्ता रोककर मारपीट, चंदे की राशि को लेकर विवाद:
संवाददाता
7 February 2026
अपडेटेड: 3:08 PM 0thGMT+0530
भोपाल के कोहेफिजा में बदमाशों ने किया कीनन पर जानलेवा हमला:
शहर में चंदा वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला शुक्रवार को उस समय गंभीर हो गया जब एक गुट ने दूसरे गुट के किन्नरों का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की और चंदे की राशि देने का दबाव बनाया।
जानकारी के अनुसार, घटना लालघाटी ब्रिज पर हुई, जहां बाइक सवार तीन युवकों ने फिल्मी अंदाज में आटो के सामने अपनी बाइक अड़ाकर झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने आटो में मौजूद किन्नरों के साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन भी छीन ली।
इस जानलेवा हमले के बाद किन्नर को है फिजा थाने पहुंचे और मुस्कान मिर्जा किन्नर ग्रुप पर हम लेकर आरोप लगाए।
पुलिस के मुताबिक किन्नर पल्लवी पाठक मंगलवारा में रहती है ।वह गुरु सुरैया नायक गुरु की किन्नर है ।पल्लवी का आरोप है कि वह शुक्रवार दोपहर करीब 12:10 पर ऑटो में सवार होकर बैरागढ़ की ओर जा रहे थे ।तभी बदमाश शाहरुख ,काजल ठाकुर और उसके दो साथियों ने लालघाटी ब्रिज पर ऑटो रोक लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। तीनों बदमाशों के पास हथियार थे। इसी बीच बदमाशों ने पल्लवी की सोने की चेन को गले से झपट्टा मार लिया और फरार हो गए।
काजल ठाकुर ग्रुप पर हमले का आरोप:
पल्लवी का आरोप है कि काजल ठाकुर किन्नरों के एक अन्य गुट की प्रमुख है। यह ग्रुप असली किन्नरों पर अडीबाजी करता है ,उनके साथ कई बार लूटपाट और मारपीट हो चुकी है। आरोप लगाया है कि शाहरुख किन्नरों के इस ग्रुप के लिए काम करता है । जो आए दिन किन्नरों के साथ मारपीट लूटपाट की वारदातें ग्रुप के इशारे पर करता है। शिकायत के बाद पुलिस ने शाहरुख ,काजल ठाकुर, मुस्कान मिर्जा और अन्य पर प्रकरण दर्ज कर दिया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे प्रतिद्वंदी गुट के किन्नरों की साजिश होने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।