आमिर खान से शादी करने के लिए किरण राव के माता-पिता इसलिए करते थे परेशान

khabar pradhan

संवाददाता

10 March 2025

अपडेटेड: 6:41 AM 0thGMT+0530

आमिर खान की एक और शादी रीना दत्ता से हुई थी।

आमिर खान की एक और शादी रीना दत्ता से हुई थी।

आमिर खान ने दो शादियों के बाद तलाक लिया पर उनके और किरण के रिश्ते अच्छे बने हुए हैं।इसके साथ ही किरण ने साझा किया कि उनके माता-पिता को चिंता थी कि उनकी आजादी सीमित हो सकती है, मगर आमिर ने उन्हें जैसे हैं वैसे ही अपनाया।

आमिर ने दो शादियां कीं। पहली रीना दत्ता से और दूसरी किरण राव से। मगर दोनों से ही इनका तलाक हो चुका है, मगर रिश्ते अच्छे हैं। अब फिल्ममेकर ने एक्टर संग अपनी शादी के बारे में बताया है कि उनकी फैमिली का क्या रिएक्शन था। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में वह बोलीं कि मम्मी-पापा के लिए ये एक बड़ा झटका था कि कहीं उनकी बेटी आजादी न खो दे।
किरण राव ने बताया कि उनका परिवार बहुत हैरान था। माता-पिता की नजरों में उनके लिए बहुत सारी उम्मीदें थीं। ‘मैं एक ऐसी इंसान थी जो बहुत कुछ करना चाहती थी और उन्हें चिंता थी कि आमिर की बड़ी पर्सनालिटी के आगे मैं दब जाऊंगी। उनकी पॉप्युलैरिटी भारी पड़ सकती है।’ किरण ने बताया कि उन्हें प्रेशर महसूस हुआ लेकिन सबसे ज्यादा सुकून इस बात से मिला कि एक्टर ने उन्हें वैसे ही अपनाया, जैसी वह थीं।

किरण ने बताया, ‘आमिर ने कभी मुझसे कभी ये नहीं कहा कि मुझे किस तरह से रहना है। उन्होंने मुझसे कोई ऐसी उम्मीद नहीं रखी। उन्होंने मुझे हमेशा वैसे ही रहने दिया, जिसमें मुझे खुशी मिली। और यह उनके बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक है।’

आमिर और किरण राव ने 2005 में शादी की थी और 2021 में तलाक ले लिया था। इस बीच बेटे आजाद को जन्म दिया था। इतने साल की शादी भले टूट गई लेकिन दोनों आज भी दोस्त हैं। साथ में नजर आते हैं। इसके पहले उन्होंने रीना दत्ता के साथ 16 साल बिताए थे और 2002 में तलाक ले लिया था और दो बच्चों के पिता बने थे।

टिप्पणियां (0)