Share


16 जून 2026: मंगलवार/
Indonesia Earthquake: डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इसका केंद्र पालू शहर से लगभग 42-46 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और लगभग 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर स्थित था। इस जोरदार झटके के बाद कई  आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए हैं

इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के तेज झटके महसूस होते ही हजारों लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद सुनामी की आशंका से दहशत का माहौल है। क्या भूकंप के बाद सुनामी का खतरा है?  प्रशासन ने इस मामले में  अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आज मंगलवार 16 जून को आए 6.7 तीव्रता के बेहद शक्तिशाली भूकंप ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। भूकंप के तेज झटके के कारण मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू और उसके आसपास के इलाकों में बड़े स्तर पर नुकसान की खबरें भी आ रही हैं। 
भूकंप इतना जोरदार था कि लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों की तरफ निकल कर आ गये ।  सबसे डर की   बात यह है कि पालू वही शहर है जिसने करीब आठ साल पहले एक बेहद विनाशकारी भूकंप और सुनामी का सामना किया था। जिसके जख्म आज भी यहां के लोगों के दिलों में  ताजा हैं अब  इस नए झटके ने एक बार फिर यहां के निवासियों के मन में पुरानी और खौफनाक यादों को जिंदा कर दिया है.

भूकंप का पहला झटका एक मिनट से ज्यादा समय तक बहुत ही जोरदार तरीके से महसूस किया गया। अभी तक कोई नुकसान या हताहतों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।‌

दरअसल, इंडोनेशिया पृथ्वी के ऐसे हिस्से में है जहां कई भूकंपीय फॉल्ट्स से गुजरता है. इसलिए यहां भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां बेहद आम हैं।  जनवरी 2021 में सुलावेसी द्वीप के मामुजू शहर के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी । वहां के लोग  आफ्टरशॉक्स के डर से कई दिनों तक बाहर हीसोते रहे थे.
इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन  एजेंसियां स्थिति का लगातार जायज़ा ले रही हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही हैं. साथ ही भूकंप और सुनामी को लेकर लगातार अपडेट भी दिए जा रहे हैं.


Share