7 सितंबर 2026 :इंडोनेशिया /जकार्ता

Indonesia Volcano Blast: इंडोनेशिया के माउंट डुकोनो (Mount Dukono) ज्वालामुखी में हाल ही में एक भयानक विस्फोट हुआ, जिससे आसमान में लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार उठ गया।

इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में बड़ा विस्फोट हुआ है। इससे निकलने वाली राख सुमात्रा द्वीप की ओर 15 किमी और जावा की ओर 6 किमी ऊंचाई तक उठी, जिससे देश की हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। राजधानी जकार्ता के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे समेत छह हवाईअड्डों का संचालन बंद करना पड़ा। 301 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें 58 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं। 22 हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए। विस्फोट की आवाज 700 किमी दूर तक सुनी गई। इलाका राख से भर गया है।

Share